Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजधानी में 12 घंटे तक सड़क पर पड़ी रही लाश, 6 घंटे बाद पहुंची पुलिस सिर्फ फोटो खींचकर लौट गई

Advertisement
Advertisement

Ranchi: कोकर के चूना भट्ठा रोड में वार्ड नंबर 8 के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश 12 घंटे से ज्यादा पड़ी रही. सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पीसीआर टीम दोपहर करीब 12.30 बजे मौके पर पहुंची. लेकिन पुलिस ने भी दूर से लाश को देखकर फोटो लिया और वापस लौट गई. लाश पड़ी रही और उसपर मक्खियां भिनभिनाती रही. आखिरकार शाम 4 बजे सड़क किनारे से कबाड़ चुनने वाले कुछ लोग लाश को वहां से उठाकर ले गये.

स्थानीय पार्षद ने भी लोगों का फोन नहीं उठाया

बताया जाता है कि मृत व्यक्ति इलाके में कबाड़ चुनता था. वह मंगलवार शाम 3 बजे उसी जगह पर सोया हुआ था. रात भर वह वहीं रहा। सुबह जब लोगों ने उसके शरीर में कोई हरकत नहीं देखी तो डर गये. लोगों ने सोचा शायद कोरोना संक्रमण के कारण व्यक्ति की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन सूचना मिलने के कई घंटे बाद पुलिस पहुंची और सिर्फ चक्कर लगाकर लौट गई.

वार्ड पार्षद वीणा अग्रवाल को भी स्थानीय लोगों ने फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. थक हारकर लोग अपने-अपने घरों में लौट गये. शाम में लोगों ने देखा तो लाश मौजूद नहीं थी. पता चला कबाड़ चुनने वाले कुछ लोग लाश उठाकर ले गये हैं.

कोरोना काल में लाशों की हो रही दुर्गति

कोरोना महामारी ने जिंदा लोगों को एक-दूसरे से दूर कर दिया है, लाशों की तो दुर्गति हो रही है. अस्पतालों से लोग अपने रिश्तेदारों की लाशें छोड़कर भाग जा रहे हैं. शमशानों में मुक्ति के लिए लाश कतार में लगे हैं. सड़कों पर भी लाशें मिलने लगी हैं. एक लाश 12 घंटे से ज्यादा सड़क पर पड़ी रहती है, लोग पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को फोन करते रहते हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही