Latehar : भाजपा जिला कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के तस्वीर पर माल्यापर्ण और पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किया. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के योगदानों को कभी नहीं भूल सकता है. उन्होंने सामाजिक न्याय और समरसता की वकालत की. आज के समय में इसकी प्रासंगिता और अधिक है. उन्होंने कहा कि बाबा साहब एक भारतीय संविधान के शिल्पकार थे. वे एक बड़े समाज सुधारक और पथ प्रदर्शक थे. हमें उनके बताये मार्गों पर चलकर देश को विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाना है.
बाबा साहब के योगदानों को देश भूल नहीं सकता : पंकज सिंह
Last Updated: Apr 14, 2024 12:00 AM (IST)