Ranchi : युवा राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता मंगलवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताएंगे. युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि बीजेपी के शासन काल में 9 साल में देश बदहाली की ओर बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के साथ किए गए वादे को पूरा नहीं किया. आज महंगाई आसमान छू रही है, काला धन लाने की बात कहने वाले पीएम देश की संपत्ति को बेच रहे हैं. किसान बदहाल है, कोरोना काल में मजदूर मारे गए, नोटबंदी किया गया, जिससे जनता त्रस्त हुई. पीएम हिंदुस्तान की बात नहीं करके पाकिस्तान की बात करते हैं. देश के लोगों को भ्रम में रखा जा रहा है. धर्म की राजनीति कर रहे हैं. यह देश के साथ भद्दा मजाक हो रहा है. इसे भी पढ़ें – पुरानी">https://lagatar.in/postal-and-rms-pensioners-association-picket-on-old-pension-scheme/">पुरानी
पेंशन योजना की मांग को लेकर पोस्टल व आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन का धरना [wpse_comments_template]
9 साल में देश बदहाल, 30 को युवा राजद का धरना : रंजन यादव
Leave a Comment