LagatarDesk : नवंबर महीने के पहले हफ्ते देश के विदेशी मुद्रा भंडार गिरावट आयी है. वहीं फॉरेन करेंसी एसेट और गोल्ड रिजर्व में भी कमी आयी है. हालांकि आईएमएफ में मिला विशेष निकाषी अधिकार और आरक्षित मुद्रा भंडार बढ़ा है. 5 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.145 अरब डॉलर घटकर 640.874 अरब डॉलर रह गया. भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) के शुक्रवार को आंकड़ा जारी करके इसकी जानकारी दी है.
राम मांझी की बहू ने कंगना को दिया चैलेंज,कहा- औकात है तो ई भाषा बिहार में बोलकर दिखाव
Desk: सुबह की न्यूज डायरी।।13 नवंबर।। कैबिनेट में 37 प्रस्तावों को स्वीकृति।। एक करोड़ का इनामी नक्सली गिरफ्तार।। स्पेशल ट्रेनें बंद, किराया घटा।। आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड टी20 फाइनल 14 को ।। समेत कई खबरें और वीडियो.
के मुश्कान से ही दुनिया की मुश्कान कायम है :अविनाशदेव [wpse_comments_template]
अक्टूबर में तीन बार बढ़ा भारत का खजाना
आपको बता दें कि इससे पहले अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में भारत का खजाना बढ़ा था. 29 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.91 अरब डॉलर बढ़कर 642.01 अरब डॉलर हो गया था. वहीं 22 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में यह 90.8 करोड़ डॉलर घटकर 640.1 अरब डॉलर रह गया था. इससे पहले 15 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में 1.492 अरब डॉलर बढ़कर 641.008 अरब डॉलर हो गया था. वहीं 8 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 2.039 अरब डॉलर बढ़कर 639.516 अरब डॉलर हो गया था. इससे पहले 1 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में 1.169 अरब डॉलर घटकर 637.477 अरब डॉलर रह गया था. इसे भी पढ़े : जीतन">https://lagatar.in/jitan-ram-manjhis-daughter-in-law-gave-a-challenge-to-kangna-saying-if-you-have-the-status-then-show-off-by-speaking-in-e-language-bihar/">जीतनराम मांझी की बहू ने कंगना को दिया चैलेंज,कहा- औकात है तो ई भाषा बिहार में बोलकर दिखाव
फॉरेन करेंसी एसेट्स घटकर 577.581 अरब डॉलर
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, फॉरेन करेंसी एसेट्स घटने के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आयी है. विदेशी मुद्रा भंडार में एफसीए का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. फॉरेन करेंसी एसेट्स में डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं को भी शामिल किया जाता है. आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, रिपोर्टिंग वीक में एफसीए 88.1 करोड़ डॉलर घटकर 577.581 अरब डॉलर रह गयी. 29 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में एफसीए 1.36 अरब डॉलर बढ़कर 578.46 अरब डॉलर हो गयी.गोल्ड रिजर्व में 23.4 करोड़ डॉलर की आयी कमी
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में गोल्ड रिजर्व 23.4 करोड़ डॉलर घटकर 38.778 अरब डॉलर हो गया. इससे पहले 29 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में यह 57.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 39.01 अरब डॉलर हो गया था. वहीं 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 13.8 करोड़ डॉलर घटकर 38.441 अरब डॉलर हो गया. इसे भी पढ़े : Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-desk-morning-news-diary-13-nov-approval-of-37-proposals-in-the-cabinet-2/">LagatarDesk: सुबह की न्यूज डायरी।।13 नवंबर।। कैबिनेट में 37 प्रस्तावों को स्वीकृति।। एक करोड़ का इनामी नक्सली गिरफ्तार।। स्पेशल ट्रेनें बंद, किराया घटा।। आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड टी20 फाइनल 14 को ।। समेत कई खबरें और वीडियो.
1.7 करोड़ डॉलर बढ़ा स्पेशल ड्राइंग राइट्स
नवंबर माह के पहले सप्ताह में आईएमएफ में मिला स्पेशल ड्राइंग राइट्स बढ़ा है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, देश का एसडीआर 1.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.287 अरब डॉलर रह गया. इससे पहले 29 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में यह 1.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.30 अरब डॉलर हो गया था. वहीं 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 7.40 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.321 अरब डॉलर रह गया था.1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.228 अरब डॉलर हुआ आरक्षित मुद्रा भंडार
बता दें कि नवंबर माह के पहले सप्ताह में देश का आरक्षित मुद्रा भंडार बढ़ा है. 5 नवंबर को यह 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.228 अरब डॉलर हो गया. 29 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में यह 10 लाख डॉलर बढ़कर 5.24 अरब डॉलर हो गया था. वहीं 22 अक्टूबर को यह 1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.240 अरब डॉलर हो गया था. इसे भी पढ़े : बच्चों">https://lagatar.in/the-worlds-smile-is-sustained-only-by-the-smiles-of-the-children-avinashdev/">बच्चोंके मुश्कान से ही दुनिया की मुश्कान कायम है :अविनाशदेव [wpse_comments_template]
Leave a Comment