Search

 
 
 

शादी कर महिला थाना पहुंचा प्रेमी जोड़ा, लगायी सुरक्षा की गुहार

 
Dhanbad: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के छोटी पिछड़ी के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने गांव के ही मंदिर में शादी रचा ली. जिसके बाद दोनों महिला थाना पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगायी. दरअसल लड़की के परिजन इस शादी का विरोध कर रहे हैं. परिजन लगातार युवती पर दबाव बना रहे हैं कि वे एक-दूसरे से अलग रहें. लेकिन प्रेमी जोड़ा साथ रहना चाहता है. लड़की पक्ष इस शादी को स्वीकार नहीं कर रहे. परिजन लड़की से हर रिश्ता-नाता तोड़ने की बात कर रहे हैं. देखें वीडियो

पड़ोस में रहने वाले युवक-युवती में हुआ प्यार

बता दें कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के छोटा पिछड़ी के रहने वाले युवक-युवती एक दूसरे से प्यार करते थे. जब प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने मंगलवार को गांव के ही एक मंदिर में शादी कर ली. जिसके बाद दोनों धनबाद के महिला थाना पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी.

महिला थाना प्रभारी ने क्या कहा

वहीं धनबाद महिला थाना की प्रभारी विशाखा कुमारी ने कहा कि दोनों बालिग हैं. दोनों साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें सुरक्षा मुहैया कराया जाएगा. https://lagatar.in/was-the-corona-epidemic-scheduled-in-2015-what-does-this-cover-page-of-the-economist-say/43844/

https://lagatar.in/imran-government-who-brock-relation-with-india-due-to-article-370-ready-to-start-trade/43913/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही