Saran : श्मशान घाट, जिसे मुक्तिधाम के रूप में पूजा जाता है, हाल ही में एक असामान्य और विवादास्पद घटना का गवाह बना. यहां जन्मों के बंधन से मुक्ति पाने के बजाय, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिससे यह रणक्षेत्र में बदल गया. मामला बिहार के सारण जिले के मशरख के बहरौली गांव का है, जहां 100 साल पुरानी एक भूमि पर दाह संस्कार की परंपरा रही है. हाल ही में, एक व्यक्ति ने इस भूमि पर अपना दावा पेश किया और दाह संस्कार पर रोक लगा दी. जिसके चलते दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया. मामला तुल पकड़ता गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी.
सारण : श्मशान घाट बना रणक्षेत्र, दो पक्षों में विवाद के बाद झड़प, बीच-बचाव में पुलिस कर्मी भी घायल
Last Updated: Feb 19, 2025 12:00 AM (IST)