Search

गोपालगंज: गोली मारकर भाग रहे बदमाश की पीट-पीटकर हत्या

Gopalganj: बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी, लेकिन वह भाग नहीं सका और भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी. इसमें एक बदमाश की मौत हो गई. घटना थावे थाने के जगदीशपुर गांव की है. बताया जाता है कि बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने थावे थाने के जगदीशपुर गांव में किराना दुकानदार पवन कुमार सिंह को पीठ में गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. तभी ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया. भीड़ ने वहीं मारपीट शुरू कर दी. उसे पीट-पीट कर मार डाला. भीड़ के गुस्से को देखकर दूसरा अपराधी बाइक छोड़ कर भाग गया. जानकारी के अनुसार दुकानदार अपनी दुकान पर बैठा था. तभी दो नकाबपोश अपराधी बाइक से वहां पहुंचे. दुकानदार कुछ समझ पाता, इसके पूर्व ही पिस्तौल निकालकर एक अपराधी ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनकर काफी लोग जुट गए. लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक अपराधी को दबोच लिया. इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी. भीड़ की पिटाई से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि भीड़ की पिटाई से मरे अपराधी की पहचान नहीं हो सकी है. जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. इसे भी पढ़ें - दीपिका">https://lagatar.in/deepika-wins-sixth-archery-world-cup-final-medal-with-silver-in-mexico/">दीपिका

ने मेक्सिको में सिल्वर के साथ छठा तीरंदाजी विश्व कप फाइनल पदक जीता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp