Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस और प्रिसेंस ने ताजमहल का किया दीदार, 2 मार्च तक भारत दौरे पर

Agra : डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ 4 दिवसीय भारत दौरे पर हैं. इस दौरान क्राउन प्रिंस और क्राउन प्रिंसेस ने आगरा के ताजमहल का दीदार किया. भारत में डेनमार्क के दूतावास ने फ्रेडरिक आंद्रे और मैरी एलिजाबेथ की कई तस्वीरें शेयर की है. जिसमें प्रिंस और प्रिंसेस ताजमहल में घूमते दिखायी दे रहे हैं. दोनों की तस्वीरें वाकई में काफी खूबसूरत है. (पढ़ें, कर्मियों">https://lagatar.in/jharkhand-governments-welfare-department-facing-shortage-personnel-now-services-will-be-taken-on-contract/">कर्मियों

की कमी से जूझ रहा झारखंड सरकार का कल्याण विभाग, अब संविदा पर ली जाएगी सेवाएं)

2 मार्च तक भारत में ही रहेंगे क्राउन प्रिंस और प्रिंसेस

बता दें कि क्राउन प्रिंस और प्रिंसेस आज ही भारत पहुंच गये हैं. फ्रेडरिक आंद्रे और मैरी एलिजाबेथ 26 फरवरी से 2 मार्च तक भारत में रहेंगे. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ट्वीट कर जानकारी दी थी. अरिंदम बागची ने ट्वीट कर लिखा था कि 2 दशक में डेनमार्क से यह पहली रॉयल यात्रा है. इस यात्रा से भारत और डेनमार्क के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत होंगे. इससे पहले महारानी मारग्रेट II ने 2003 में क्राउन प्रिंसेस के रूप में भारत का दौरा किया था. इसे भी पढ़ें : भगवान">https://lagatar.in/trust-in-god-the-doctors-are-worried-about-the-security/">भगवान

भरोसे रिम्स की सुरक्षा, छिनतई व छेड़छाड़ से परेशान डॉक्टर्स बोले-हमारी सुने प्रबंधन

पार्टनर्स फॉर ग्रीन एंड सस्टेनेबल प्रोग्रेस के उद्घाटन में होंगे शामिल

क्राउन प्रिंस और क्राउन प्रिंसेस उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ भी बैठक करेंगे. साथ ही सीआईआई द्वारा आयोजित इंडिया-डेनमार्क: पार्टनर्स फॉर ग्रीन एंड सस्टेनेबल प्रोग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे. शाही जोड़ा इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे. डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन, पर्यावरण मंत्री मैग्नस हुनिके और जलवायु, ऊर्जा और उपयोगिता मंत्री के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल शाही जोड़े के साथ उनकी भारत यात्रा के दौरान मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-ied-blast-in-balochistan-province-four-killed-10-injured/">पाकिस्तान

: बलूचिस्तान प्रांत में आईईडी विस्फोट, चार की मौत, 10 घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही