Search

 
 
 

बाघमारा में हुई हिंसक झड़प के दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

 
Dhanbad : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद जिला के मधुबन थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के दौरान घायल हुए बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से पुरुषोत्तम कुमार सिंह के पिता अशोक सिंह से बात कर उनके इलाज से संबंधित जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुरुषोत्तम कुमार सिंह के परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है. उनके इलाज को लेकर जो भी सहयोग की जरूरत होगी, राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी. अगर जरूरत पड़े तो एयर लिफ्ट कर के बेहतर जगह भी भेजने के लिए सरकार तैयार है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी श्रेणी के अधिकारी और कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है. कर्तव्य निर्वहन के दौरान सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने तथा सरकारी कर्मियों के साथ होने वाली किसी भी तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसमें जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाघमारा के मधुबन थाना क्षेत्र में हुई इस हिंसक झड़प को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें - 49">https://lagatar.in/supreme-court-gives-relief-to-49-online-gaming-companies-gst-councils-action-stayed/">49

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, GST काउंसिल की कार्रवाई पर रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही