Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दी क्युरेस्टा हॉस्पिटल के एक साल पूरे, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से मरीजों में बढ़ा विश्वास

Ranchi : दी क्युरेस्टा हॉस्पिटल दीपाटोली ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सफलता पूर्वक एक साल का सफर पूरा किया. एक साल पहले आज ही के दिन उचित कीमत पर बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान कराने के संकल्प के साथ अस्पताल की शुरुआत की गई थी. क्युरेस्टा ग्रुप के चेयरमैन अविनाश कुमार ने कहा कि अस्पताल की शुरुआत उन्होंने एक लक्ष्य के साथ किया था कि किसी भी मरीज का उपचार पैसों के अभाव में ना रुके और हर वर्ग के लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाई जा सके. उन्होंने कहा कि एक साल में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा, प्रख्यात डॉक्टर्स की टीम और मरीजों में बढ़ते विश्वास के साथ दी क्युरेस्टा हॉस्पिटल ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है. लेकिन उड़ान अभी बाकी है. मरीजों में बढ़ते विश्वास को देखते हुए एक साल के अंदर दो और अस्पताल की शुरुआत की गई. पहला इरबा स्थित क्युरेस्टा ग्लोबल एसीएमएस सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल और नवादा स्थित धर्मशीला देवी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल. इसे भी पढ़ें : होटल">https://lagatar.in/case-of-passing-the-map-of-hotel-le-lac-hc-said-rrda-officials-did-not-commit-any-conspiracy/">होटल

ली लैक का नक्शा पास करने का मामला : HC ने कहा- RRDA के अधिकारियों ने कोई षड्यंत्र नहीं किया
सफलता पूर्वक एक साल पूरा करने के उपलक्ष्य में असपताल परिसर में सभी डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में केक काट कर जश्न मनाया गया. चेयरमैन अविनाश कुमार ने उपस्थित सभी डॉक्टर्स एवं हॉस्पिटल स्टाफ की प्रसंशा की और साथ ही उन्हें और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर दी क्युरेस्टा ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के मेडिकल डायरेक्टर और वाइस चेयरमैन डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि एक साल के भीतर  बीस हजार से ज्यादा मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया. 1500 से ज्यादा सफलतापूर्वक जटिल सर्जरी की गई, जिसमें न्यूरो सर्जरी, ट्रॉमा, आर्थोपेडिक, लेप्रोस्कोपिक एवं जेनरल सर्जरी के केस शामिल हैं. 70 मरीजों मे सफलतापूर्वक स्थायी पेसमेकर्स लगाया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/arbitrary-exploitation-of-ground-water-will-be-banned-in-jharkhand-law-soon/">झारखंड

में मनमाने तरीके से भूजल के दोहन पर लगेगी रोक, कानून जल्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही