New Delhi : तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने बच्चे को किस करने वाले वीडियो पर विवाद होने के बाद सोमवार को माफी मांगी. कहा कि अगर उनके शब्दों से भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह बच्चे, उसके परिवार और दोस्तों से माफी मांगते हैं. वीडियो में तिब्बती आध्यात्मिक नेता कथित रूप से बच्चे से अपनी जीभ चूसने के लिए कह रहे हैं. इससे विवाद पैदा हो गया था. दो मिनट पांच सेकेंड के वीडियो में दलाई लामा ने बच्चे को ऐसे अच्छे इंसानों को देखने के लिए कहा जो शांति और खुशी पैदा करते हैं और उन लोगों का अनुसरण नहीं करने को कहा, जो दूसरों की हत्या करते हैं. सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि एक वीडियो क्लिप प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक बच्चा परम पावन दलाई लामा से पूछता है कि वह उससे गले मिल सकते हैं.
मजाकिये लहजे में कही थी बात - दलाई लामा
दलाई लामा ने कहा कि उन्होंने यह बात मजाकिये लहजे में कही थी. उनके शब्दों से पहुंची ठेस के लिए वो उक्त लड़के और उसके परिवार से माफी मांगते हैं. वीडियो में बौद्ध भिक्षु अपनी जीभ बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं और बच्चे को इसे चूसने को कह रहे हैं. वह वीडियो में नाबालिग लड़के से पूछते हुए सुनाई दे रहे हैं, "क्या आप मेरी जीभ चूस सकते हैं." वीडियो के वायरल होने बाद सोशल मीडिया पर लोग गुस्से वाली प्रतिक्रियाएं दे रहे थे.
घटना पर खेद है
बयान के मुताबिक, अगर दलाई लामा के शब्दों से भावनाएं आहत हुई हैं तो वह बच्चे, उसके परिवार और दुनियाभर में मित्रों से माफी मांगना चाहेंगे. बयान में कहा गया है कि दलाई लामा अक्सर मासूम और चंचल तरीके से उन लोगों से चुटकी लेते हैं, जो उनसे मिलते हैं और यह सार्वजनिक तौर पर व कैमरों के सामने होता है. उसमें कहा गया है कि उन्हें घटना पर खेद है.
सोशल मीडिया पर वीडियो की हुई आलोचना
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने आपत्ति जताई थी. इससे पहले दलाई लामा ने 2019 में ये कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि अगर उनकी उत्तराधिकारी एक महिला होती है, तो उन्हें अधिक आकर्षक होना चाहिए. बाद में उन्होंने अपने इस बयान के लिए माफी मांगी थी.
इसे भी पढ़ें – अतीक">https://lagatar.in/bsp-will-not-give-ticket-to-atiqs-wife-shaista-mayawati-announced/">अतीक
की बीवी शाइस्ता को बसपा नहीं देगी टिकट, मायावती ने किया एलान [wpse_comments_template]
की बीवी शाइस्ता को बसपा नहीं देगी टिकट, मायावती ने किया एलान [wpse_comments_template]

Leave a Comment