Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही की थी मंजू की हत्या

Ranchi: अनगड़ा थाना क्षेत्र के कनकटा पांडू टुंगरी जंगल में 27 अप्रैल को युवती का शव मिला था. पुलिस ने युवती के शव की पहचान कर ली है, साथ ही उसकी हत्या करने वाले प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है. युवती की पहचान खलारी इलाके के रहने वाली मंजू के रूप में की गई है. प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली कि मंजू की हत्या उसके ही प्रेमी सुनीत महतो ने की है. सुनीत महतो ने मंजू की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. इसे पढ़ें- रिटायरमेंट">https://lagatar.in/vinoba-bhave-university-ccdc-dr-rn-sinha-honored-on-the-eve-of-retirement/">रिटायरमेंट

की पूर्व संध्या पर विभावि के सीसीडीसी डॉ. आरएन सिन्हा को किया गया सम्मानित

शादी का दबाब बनाने पर कर दी हत्या

सुनीत महतो ने पुलिस को बताया है कि मंजू और वह दोनों एक साथ बेंगलुरु में नौकरी करते थे. क्योंकि दोनों रांची के रहने वाले थे. ऐसे में दोनों की मुलाकात हुई और मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. इस दौरान दोनों साथ में ही रहा करते थे. घरवालों के बुलाने पर सुनीत अचानक मंजू को छोड़कर बेंगलुरु से भागकर रांची आ गया और रांची आने के बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/newly-appointed-president-of-jharkhand-pradesh-congress-minority-department-manzoor-ansari-took-charge/">झारखंड

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने किया पदभार ग्रहण
मंजू ने काफी दिनों तक सुनीत का बेंगलुरु में इंतजार किया, लेकिन जब वह नहीं आया तो वह भी रांची वापस आ गई. रांची वापस आने के बाद वह सीधे सुनीत के अनगड़ा स्थित घर पहुंच गई और उसपे शादी का दबाव डालने लगी. इधर, सुनीत ने अपने परिवार वालों को मंजू को लेकर कोई भी बात नहीं बताई थी. वह रांची आने के बाद मंजू से शादी नहीं करना चाहता था. इधर, मंजू लगातार शादी की जिद पर अड़ी हुई थी, जिसके बाद सुनीत ने मंजू की साजिश के तहत हत्या कर दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही