- रांची से लड़की भगाकर सिवान अपने जीजा के यहां पहुंचा था युवक
- पुलिस बोली-भागने के दौरान छत से गिरकर हुई मौत, बहन-बहनोई का आरोप पुलिस ने पिटाई के बाद छत से धकेला
डेड महीने पहले फरार हुए थे दोनों
अरुण राम अपनी प्रेमिका को लेकर डेढ महीने से भागा हुआ था. 17 जुलाई को ही लड़की के परिजनों ने रांची के रातू थाना में किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया था. इधर 26 अगस्त की रात में रातू थाना कर पुलिस सिवान पहुंची. यहां मुफ्फसिल थाना की पुलिस के साथ रविवार की सुबह अरुण राम के बहन घर पहुंची. वहां छापामारी में लड़की को बरामद किया गया.पानी भरे गड्ढे से मिला शव
वहीं सिवान पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि लड़की को खोज लिया गया है. रातू थाना की पुलिस उसे लेकर रांची चली गई है. वहीं युवक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है. पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान अरुण छत से कूद गया था. जिससे उसकी मौत हो गई. पानी भरे गड्ढे से उसका शव मिला है. वहीं अरुण की बहन चंदा देवी और उसके पति दिनेश का आरोप है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने मारपीट की है. उन दोनों को भी मारा और अरुण राम को छत पर ले गया, वहां से उसे नीचे पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-the-dilapidated-roof-of-urdu-middle-school-collapsed-five-students-injured/">लातेहार: क्लास में बैठे थे 80 छात्र, अचानक भर भराकर गिरी छत, 5 घायल [wpse_comments_template]
Leave a Comment