Ranchi : नेपाल हाउस स्थित स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा एवं खाद आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी. उन्होंने उम्मीद जताया कि चिकित्सा सेवा में रिम्स, सदर अस्पताल में जो सुधार की जरुरत है उसकी समीक्षा कर सुधार करना चाहिए. मंत्री ने आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में डॉ मुफ्ती सलमान कासमी, समाजसेवी हाजी माशूक, हव्वारी मस्जिद के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इम्तियाज, हाजी शकील, हाजी सदरुल अंसारी मौजूद थे.
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिला प्रतिनिधिमंडल, दी बधाई
Last Updated: Dec 09, 2024 12:00 AM (IST)