Ranchi : रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संयोजक डॉ अजीत कुमार सहाय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दक्षिणी छोटा नागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र और पुलिस उप महानिरीक्षक रांची प्रक्षेत्र अनूप बिरथरे से उनके कार्यालय में मिला. प्रतिनिधिमंडल में महानगर दुर्गा पूजा समिति, सर्व धर्म सद्भावना समिति एवं केंद्रीय शांति समिति रांची के प्रमुख पदाधिकारी समेत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित पूजा पंडाल के प्रमुख लोग शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने प्रमंडलीय आयुक्त व पुलिस उप महानिरीक्षक को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दीय साथ ही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.
रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर व डीआईजी से मिला
Last Updated: Oct 07, 2024 12:00 AM (IST)