Search

 
 
 

सीएम से मिला श्री शिव बारात आयोजन समिति का प्रतिनिधमंडल, किया आमंत्रित

 
Ranchi : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से सोमवार को मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा आगामी आठ मार्च को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया है. मौके पर मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन ने महासमिति के सदस्यों से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री शिव बारात के आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली. मौके पर प्रतिनिधिमंडल में महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष दीपक नंदा, सचिव राज तनेजा, बारात प्रभारी मेहुल प्रसाद, प्रवक्ता बादल सिंह, वरीय उपाध्यक्ष उर्मिला चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी अंशु तिवारी, सह सचिव दिलीप वर्मा, सदस्य स्वपना चटर्जी, झांकी कलाकार राम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/floor-test-of-nitish-government-mlas-started-reaching-assembly-speaker-also-reached/">नीतीश

सरकार का फ्लोर टेस्ट, विधायक पहुंचने लगे विधानसभा, स्पीकर और सीएम नीतीश भी पहुंचे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही