Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सब्जी मार्केट में शेड बनाने की मांग ने पकड़ी जोर, दुकानदारों ने सुनाई पीड़ा

Ashish Tagore Latehar : पूर्व में नगर पंचायत क्षेत्र के थाना चौक में फुटकर विक्रेताओं के द्वारा सब्जी बेचा जाता था. बाद में जब सब्जी बाजार के कारण थाना चौक में जाम लगने लगा तो नगर पंचायत के द्वारा सब्जी विक्रेताओं को वहां से हटा दिया गया. उन्हें वहां से हटाकर कांजी हाउस की खाली जमीन पर स्थानांतरित कर दिया गया. आज तकरीबन पांच साल हो गये सब्जी विक्रेता यहां सब्जी बेच रहे हैं. सब्जी विक्रेताओं की पीड़ा यह कि यहां स्थानीय शेड नहीं होने से सब्जी विक्रेता प्लास्टिक व तिरपाल लगा कर सब्जियां बेच रहे हैं. जब भी तेज हवा चलती है उनके प्लास्टिक व तिरपाल उड़ जाता है. सबसे अधिक परेशानी बरसात के दिनों में होती है. बता दें कि शहर के धर्मपुर मोड़ में ब्लड बैंक के सामने नगर पंचायत के द्वारा एक सब्जी मार्केट संचालित है. लेकिन थाना चौक से धर्मपुर सब्जी मार्केट की दूरी दो किलोमीटर है. ऐसे में थाना चौक में एक स्थायी सब्जी मार्केट की नितांत आवश्यकता है.

क्या कहते हैं सब्जी विक्रेता

कांजी हाउस की जमीन में सब्जी बेचने वाले विक्रेता विकास कुमार गुप्ता उर्फ छोटू ने बताया कि थाना चौक से सब्जी विक्रेताओं को यहां शिफ्ट कर तो दिया गया, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं मिला. सब्जी विक्रेता किसी प्रकार अपनी दुकान चला रहे हैं. गर्मी के दिनों में जब लू चलती है तो यहां बैठना मुश्किल हो जाता है. आंधी व तूफान में दुकानों के उपर लगे तिरपाल व प्लास्टिक उड़ जाते हैं. बरसात में और भी अधिक परेशानी होती है. कांजी हाउस के जमीन के किनारे जंगल झाड़ी उग जाने से बरसात के दिनों में सांप का भी खतरा रहता है. हर साल यहां कई सांप मारे जाते हैं.

क्या कहते हैं नगर पंचायत कर्मी

इस संबंध में पूछे जाने पर नगर पंचायत के कनीय संदीप कुमार ने बताया कि कांजी हाउस की जमीन का समतलीकरण एवं सब्जी मार्केट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. पिछली नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में भी इस प्रस्ताव को लाया गया था. बाद में नगर पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है. इसे भी पढ़ें : गरीब">https://lagatar.in/dabang-rajbalam-gop-engaged-in-grabbing-more-than-1-acre-land-of-poor-tribals-complaint-to-ed/">गरीब

आदिवासियों की 1.08 एकड़ जमीन हड़पने में लगा है दबंग राजबलम गोप, ईडी से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही