Search

 
 
 

धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष व्यवसायियों के बीच से बनाने की मांग उठी

 
Dhanbad : बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष व्यवसायियों के बीच से बनाने की मांग की है. उन्होंने खुद भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है. प्रभात सुरोलिया ने लगातार से कहा कि कहा कि उन्होंने व्यापारी वर्ग एवं समाज के लोगों का प्यार देखते हुए नामांकन किया है. व्यापारी चाहते हैं कि उनके बीच का आदमी इस बार जिला अध्यक्ष बने. श्री सुरोलिया ने कहा कि चेंबर का अध्यक्ष होने के नाते वे शहर और सभी समाज के लोगों की बेहतरी के लिए काम करते आए हैं. अगर उन्हें  मौका मिलेगा, तो बेहतर मैनेजमेंट के साथ कांग्रेस को मजबूत करेंगे. प्रमोद गोयल का कहना है कि यदि व्यवसायी वर्ग से कोई अध्यक्ष बनता है, तो व्यवसायियों  की व्यथा सुनी जाएगी. आज के दौर में गरीबों और व्यवसायियों की सुनने वाला कोई नहीं है. यह भी पढ़ें : बरवाअड्डा">https://lagatar.in/dhanbad-three-contenders-for-president-of-barwada-chamber-of-commerce-voting-on-july-31/">बरवाअड्डा

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के लिए तीन दावेदार, मतदान 31 जुलाई को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही