Search

गिरिडीह : हाई वोल्टेज बिजली तार टूटकर गिरी, बाल-बाल बचे ग्रामीण

Birni (Giridih) : बिरनी थाना क्षेत्र के बाघनाला गांव में 16 मार्च की सुबह 11 हजार वोल्ट की बिजली तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ी. जहां तार गिरी उससे कुछ ही दूरी पर कई ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे. गनीमत रही कि वे लोग तार की चपेट में नहीं आए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. तार जमीन पर गिरते ही सूखे घास में आग लग गई. ग्रामीण अजय यादव ने बताया कि तार गिरने की सूचना बिजली विभाग के कनीय अभियंता रघुवेंद्र प्रसाद सिंह को दी गई है. ग्रामीण वीरेंद्र दास का कहना है कि इस क्षेत्र में लगाई गई बिजली तार वर्षों पुरानी है, जो अब जर्जर हो चुकी है. विभाग को कई बार आवेदन देने के बाद भी तार को नहीं बदला गया. कनीय अभियंता रघुवेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तार टूटकर गिरने की सूचना मिलते ही बिजली लाइन काट दी गई. बिजली मिस्त्री अजय कुमार को घटनास्थल पर भेज दिया गया है. तार को जोड़ा जा रहा है. कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=580761&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : माहुरी समाज ने किया कुल देवी मां मथुरासिनी की पूजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp