Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपायुक्त ने एलईडी जागरुकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Advertisement
Advertisement
धनबाद :  उपायुक्त संदीप कुमार ने आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए 17 नवंबर को समाहरणालय से पांच एलईडी जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उपायुक्त ने कहा कि एलईडी जागरुकता वाहन जिले के सभी प्रखंडों व पंचायतों में जाकर वीडियो संदेश के माध्यम राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक सभी पंचायतों में आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविरों में आम नागरिकों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने, उनसे आवेदन प्राप्त करने एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए विभिन्न सरकारी विभाग स्टॉल लगाएगा. स्टॉल लगाने वाले विभागों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, ग्रामीण विकास विभाग, जेएसएलपीएस, कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रखंड एवं अंचल के कार्यालय, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, परिवहन विभाग एवं विभिन्न बैंक शामिल है. वहीं 18 नवंबर को 6 पंचायतों में आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. उन पंचायतों में निरसा प्रखंड के बेलकुपा पंचायत, तोपचांची प्रखंड के विशनपुर, बाघमारा प्रखंड के बगरा एवं आकाशकिनारी, बलियापुर प्रखंड के आमझर तथा एग्यारकुण्ड प्रखंड के वृंदावनपुर शामिल है. 17 नवंबर को जिले के चार प्रखंडों के पांच पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया. आज गोविंदपुर के मुर्गाबनी एवं मोरंगा पंचायत, पूर्वी टुंडी के लटानी पंचायत, टुंडी के बेगनरिया पंचायत तथा कलियासोल के आसनलिया पंचायत में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया. यह भी पढ़ें : गोमिया">https://lagatar.in/congresss-padyatra-against-inflation-in-gomia/">गोमिया

में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही