Search

 
 
 

झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनने से ही राज्य का विकास संभवः मनीष जायसवाल

 
Hazaribagh: हजारीबाग विधानसभा भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने शुक्रवार को कटकमसांडी प्रखंड के पेलावल, रोमी, छड़वा, मायापुर, हरिना, पबरा, खुटरा डुकरा, बरतुआ, हेदलाग, गोविंदपुर, कंचनपुर, असधीर, लुपंग आदि गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने केंद्र के मोदी सरकार के किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनने से ही राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया. इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, जिला महामंत्री सुमन कुमार, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र बिहारी, जिला परिषद सदस्य मंजू नंदिनी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष पश्चिम कैलाश यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनीष ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मनीष ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा, पूर्व वार्ड पार्षद कमल गोप, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद सिंह, महावीर सिंह, प्रेमचंद प्रसाद, धनुषधारी मेहता, दिलीप रविदास पूर्व मुखिया दिलीप रविदास, रामू राम, परमेश्वर महतो, राजूराम के अलावा भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें - मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-crime-branch-starts-the-process-of-extradition-of-lawrences-brother-anmol-bishnoi-who-is-hiding-in-america/">मुंबई

क्राइम ब्रांच ने अमेरिका में छुपे लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही