Search

झारखण्ड का नाम रौशन करने वाले पद्म श्री मुकुंद नायक के गांव का होगा विकास, प्रशासनिक कवायद शुरू

Simdega : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रौशन करने वाले पद्मश्री मुकुंद नायक के गांव के विकास के लिए प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है. रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों का अमला उनके गांव कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत रैसिया पंचायत के बोकबा पहुंचकर विकास के लिए संभवनाओं को तलाशा. उप विकास आयुक्त प्रताप चंद्र किचिंगिया, जिला परियोजना पदाधिकारी, ग्रामीण विकास के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी कोलेबिरा एवं अन्य पदाधिकारी दल बल के साथ गांव पहुंचे. जहां पदाधिकारियों को स्थानीय लोगों के द्वारा पद्म श्री मुकुंद नायक का घर, मुकुंद नायक के रियाज स्थल, अखड़ा आदि जगहों को बारी-बारी से दिखाया गया. इन जगहों को देखने के बाद उप विकास आयुक्त प्रताप चंद्र ने कहा कि मुकुंद नायक की आवाज को धरोहर के रूप में विकास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- पंचायत">https://lagatar.in/hemant-government-trying-to-prevent-corruption-by-stopping-panchayat-elections-babulal/9187/">पंचायत

चुनाव रोककर करप्शन का जुगाड़ कर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल [caption id="attachment_9791" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विकास की संभावना को लेकर गांव के लोगों के साथ अधिकारियों का मंथन[/caption] उसके बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की, जिसमें ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने गांव की बुनियादी समस्याओं के बारे में बताया. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सड़क की स्थिति के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया. यहां लोगों को पेयजल के लिए इधर से उधर भटकना पड़ता है. ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से गांव में एक सामुदायिक भवन बनवाने की भी मांग की. और पदाधिकारियों को हार्दिक कला मंच बोंगराम के बनफूल नायक ने पद्मश्री मुकुंद नायक की जीवनी एवं उनके द्वारा नागपुरी कला संस्कृति एवं नागपुरी गायन के विकास के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. साथ ही उन्होंने कहा कि आज की पश्चिमी सभ्यता के कारण लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं. जिसे हम सभी को मिलकर बचाने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें-CM">https://lagatar.in/cm-reviews-rural-development-department-many-instructions-on-operation-of-schemes/8958/">CM

ने की ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, योजनाओं के संचालन पर कई निर्देश [caption id="attachment_9790" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पद्मश्री मुकुंद नायक का गांव[/caption] लाल धन नायक ने उपस्थित पदाधिकारियों को नागपुरी लोकगीत के बारे में नागपुरी गाना गाकर विस्तृत रूप से जानकारी दी. उप विकास आयुक्त प्रताप चंद ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बोकबा ग्राम का जल्द विकास किया जाएगा. पद्मश्री मुकुंद नायक के घर को धरोहर के रूप में विकास किया जाएगा. और गांव को जल्द सभी बुनियादी सुविधा से युक्त किया जायेगा. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, पंचायत सचिव गुरु चरण महतो, कनीय अभियंता सोनू नायक, सत्या ठाकुर, कंदुरु नायक, जगबीर नायक, विनोद नायक, राजेंद्र नायक के अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-गांव">https://lagatar.in/village-children-are-now-speaking-english-and-santali-two-young-men-come-forward-to-save-their-language-and-culture/9695/">गांव

के बच्चे अब बोल रहे हैं अंग्रेजी और संथाली,अपनी भाषा औऱ संस्कृति बचाने के लिए आगे आये दो युवक