Search

 
 
 

मंदिर में कृति सेनन को किस करना 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

 
Lagatar Desk: फिल्म `आदिपुरुष` का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले तिरुपति में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया गया. जिसे लोगों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला रहा हैं. लेकिन इन सब के बीच विवाद भी हो रहा है, लेकिन इस बार विवाद फिल्म के ट्रेलर को लेकर नहीं, बल्कि फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत को लेकर हो रही है. दरअसल तिरुपति मंदिर में दर्शन करने के बाद एक्ट्रेस कृति सेनन सब को बाय कह रही थी. तभी डायरेक्टर ओम राउत ने एक्ट्रेस तो बाय कहते हुए गले लगा लिया और उन्हें किस कर दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद अब कई लोग इसका विरोध कर रहे. साथ ही यूजर्स उसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

फिल्म को लेकर पहले भी हुआ था विवाद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-79.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि ‘आदिपुरुष’ के टीजर को देखकर फैंस काफी निराश हुए थे. साथ ही उस दौरान जमकर विवाद भी हुआ था. जगह-जगह फिल्म के पोस्टर जलाये जा रहे थे और फिल्म का विरोध हो रहा था. टीजर का लोग ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ा रहे थे. कई लोग इस टीजर की तुलना वीडियो गेम से कर रहे थे. लोगों को इस फिल्म की टीजर और इसमें वीएफएक्स का काम पसंद नहीं आया था. जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर इसके वीएफएक्स पर खासा काम किया. जो ट्रेलर में देखने को भी मिल रहा है. वहीं फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे सैफ के लुक में भी बदलाव किया गया है. ट्रेलर में उनके लुक को देखकर फैंस न केवल खुश हैं बल्कि उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: चार">https://lagatar.in/adg-campaign-will-review-criminal-cases-pending-for-more-than-four-years/">चार

साल से अधिक समय से लंबित आपराधिक कांडों की होगी समीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही