Search

 
 
 

जिस जिले की है रामनवमी से पहचान, अब गणपति भी हो रहे विराजमान

 
हजारीबाग में गणेश महोत्सव का उल्लास, सिर्फ कुम्हारटोली में बनाई गई है 180 प्रतिमाएं Gaurav Prakash Hazaribagh : हजारीबाग रामनवमी के लिए पूरे देश भर में जाना जाता है. लेकिन अब जिले में गणेश पूजा की धूम भी देखने को मिल रही है. पंडालों से लेकर घर और दफ्तर में भी गणपति को विराजमान कर 10 दिनों तक पूजा-अर्चना की जा रही है. कुम्हार टोली में गणेश की प्रतिमा बनाई जा रही है. जहां पिछले साल तक महज एक से दो दर्जन ही आर्डर मिलते थे. लेकिन इस बार 180 से अधिक छोटी-बड़ी मूर्तियां तैयार की जा रही हैं. कोई गणपति पहले दिन तो कोई पांच दिनों के लिए तैयार करने को कहा है.

महोत्सव का रूप लेता जा रहा गणेशोत्सव

मूर्तिकार अभिषेक कहते हैं कि धीरे-धीरे हजारीबाग में भी गणपति पूजा महोत्सव का रूप लेता जा रहा है. मूर्तिकारों के लिए यह अच्छा भी है. दो रुपए कमाने का जरिया भी बढ़ रहा है. उनका कहना है कि मौसम खराब रहने के कारण मूर्ति तैयार करने में परेशानी भी हो रही है. आग में मूर्तियों को तपाया भी जा रहा है. लेकिन इस बात की खुशी है कि हजारीबाग में भी बड़े पैमाने पर गणपति उत्सव मनाया जा रहा है. उनका कहना है कि सिर्फ शहर में ही बड़े-बड़े पंडाल तैयार किया जा रहे हैं. अब तो छोटे-छोटे मूर्ति भी लोग अपने घरों में लगाते हैं. यह एक अच्छा संकेत मूर्तिकारों के लिए है. मूर्तिकार अभिषेक यह भी कहते हैं कि शहर के अलावा अब ग्रामीण इलाकों में भी गणेश पूजा की धूम देखने को मिल रही है. विश्वकर्मा पूजा साथ होने की वजह से भगवान विश्वकर्मा के साथ-साथ गणेश की मूर्तियां भी बनाना शुरू करते हैं और अच्छी कीमत पर ग्राहक ले जाते हैं. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-kudmi-community-took-out-a-bike-procession-before-the-rail-chakka-jam/">धनबाद:

रेल चक्का जाम से पहले कुड़मी समाज ने निकाला बाइक जुलूस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/ganeshji_102-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

हजारीबाग जैसे छोटे शहरों में भी छा रहा महाराष्ट्र के त्योहार का क्रेज

मूर्ति के खरीदार बबलू वर्मा बताते हैं कि इस वर्ष उन लोगों ने पहली बार गणेश की मूर्ति बनाने का आर्डर दिया है. दुनिया धीरे-धीरे छोटी होती जा रही है. मुंबई से यह पर्व निकालकर हजारीबाग जैसे शहर में भी पहुंच रही है. एक महीने पहले ही मूर्तिकार को ऑर्डर दिया गया था. पांचवीं पूजा के दिन मूर्ति पंडाल में स्थापित की जाएगी और उसके बाद पांच दिनों तक धूमधाम के साथ यह पर्व मनाया जाएगा. उन्होंने मूर्ति की कीमत पर कहा कि ₹3000 से लेकर 25,000 रुपए तक गणेश की प्रतिमा तैयार की जा रही है. वहीं कुछ ऐसे भी पंडाल हैं जहां से गणेश जी की बड़ी प्रतिमा बनाने का ऑर्डर मिला है. उसकी कीमत कुछ अधिक है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-the-person-selling-ganja-under-the-cover-of-khaini-shop-to-jail/">जमशेदपुर

: खैनी दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही