Search

 
 
 

स्टालिन को मनाने पहुंचे राहुल, पर DMK अपने स्टैंड पर कायम

Lagatar Desk: स्टालिन ने राहुल गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत ये नेता अलवरपेट स्थित एम.के. स्टालिन के आवास पर मुलाकात और बातचीत कर रहे हैं.
 
स्टालिन से मिलते राहुल गांधी

Lagatar Desk: परिसीमन बिल को लेकर संख्या बल के लिहाज से जारी सियासी दांव-पेच के  कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे हैं.

 

स्टालिन ने राहुल गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत ये नेता अलवरपेट स्थित एम.के. स्टालिन के आवास पर मुलाकात और बातचीत की. 

 

इस मुलाकात पर समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन का कहना है, 'हमारा रुख यह है कि अगर परिसीमन विधेयक गिर जाता है, तो तमिलनाडु को मिलने वाला न्यूनतम संरक्षण भी खत्म हो जाएगा.' स्टालिन कहते हैं, 'परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है; कांग्रेस के नेतृत्व वाले दलों ने भी कोई दूसरा विकल्प नहीं दिया है.'

 

DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन के साथ बैठक के बाद, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चेन्नई में मीडिया से कहा कहा, "हमें नहीं पता कि DMK ने क्या कहा या क्या किया है. हमने स्टालिन जी से कहा कि यह तमिल संस्कृति, तमिल भाषा, तमिल लोगों, भारतीय संघ और पूरे भारत के लिए एक खतरा है. स्टालिन जी को, सभी देशभक्त लोगों की तरह, इस खतरे के खिलाफ खड़ा होना चाहिए..."

 

 

इससे पहले, स्टालिन ने कहा है कि डीएमके ने तमिलनाडु और तमिल लोगों के कल्याण को सर्वोपरि ध्यान में रखते हुए हर निर्णय लिया है और वे इस मार्ग पर कभी समझौता नहीं करेंगे. डीएमके ने केंद्र में मौजूद भाजपा सरकार की ओर से लाए गए डीलिमिटेशन बिल के लिए अपना समर्थन देने की घोषणा की है.

 

इससे पहले, स्टालिन ने राहुल गांधी के एक पोस्ट को शेयर करते हुए जवाब दिया था, "डीएमके ने तमिलनाडु और तमिल लोगों के कल्याण को सर्वोपरि ध्यान में रखते हुए हर निर्णय लिया है और वे इस मार्ग पर कभी समझौता नहीं करेंगे. डीएमके ने केंद्र में मौजूद भाजपा सरकार की ओर से लाए गए डीलिमिटेशन बिल के लिए अपना समर्थन देने की घोषणा की है."


इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता और मैं चेन्नई जाकर थिरू एमके स्टालिन से मुलाक़ात करेंगे. हम उनसे और डीएमके से परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने की अपील करेंगे."

 

"लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना भारत में लोकतंत्र को खत्म कर देगा. इससे बीजेपी-आरएसएस को अपने फायदे के लिए भारत के पूरे चुनावी नक्शे को नए सिरे से तैयार करने की खुली छूट मिल जाएगी."

 

"भाई स्टालिन हमेशा से तमिल विरोधी ताकतों के ख़िलाफ़ मजबूती से खड़े रहे हैं. राष्ट्रीय हित, तमिलनाडु के हित और संविधान की रक्षा के लिए हमें मिलकर इस विधेयक को हराना होगा."

 

स्टालिन से मिलने गए इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल थीं. बैठक का मकसद केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल पर DMK को अपना समर्थन वापस लेने के लिए राजी करना था.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही