Search

 
 
 

छाती में लगी तीर को रिम्स सीटीवीएस विभाग के डॉक्टरों ने निकाला, बची मरीज की जान

 
Ranchi: रिम्स का कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग ने एक बार फिर मरीज की जान बचाई है. दरअसल, जमशेदपुर के पटमदा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को किसी ने छाती में तीर मार कर घायल कर दिया था. तीर छाती के सामने से बायीं ओर घुसकर रीढ़ की हड्डी में जाकर अटक गया था. इलाज के लिए उन्हें एमजीएम जमशेदपुर में भर्ती किया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. इसे पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/a-setback-to-sahara-india-from-jharkhand-high-court-1-lakh-fine-imposed-case-related-to-85-acres-of-land/">झारखंड

हाईकोर्ट से सहारा इंडिया को झटका, लगाया 1 लाख जुर्माना, 85 एकड़ भूमि से जुड़ा है मामला

बुजुर्ग की किस्मत अच्छी, दिल में नहीं लगी चोट

सीटीवीएस विभाग के हेड डॉ विनीत महाजन ने कहा कि बुजुर्ग की किस्मत अच्छी थी कि उन्हें दिल में चोट नहीं लगी. रिम्स आते ही डॉक्टरों की टीम ने इमरजेंसी में तीर निकालकर मरीज की जान बचा दी. अभी वो स्वस्थ हैं और खतरे से बाहर हैं. इसे भी पढ़ें-बीच">https://lagatar.in/another-spicejet-plane-crashed-in-mid-air-second-major-incident-in-a-day/">बीच

हवा में स्पाइसजेट का एक और विमान हुआ खराब, एक दिन में दूसरी बड़ी घटना
[caption id="attachment_349727" align="aligncenter" width="960"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/22.jpg"

alt="" width="960" height="1280" /> ऑपरेशन टीम में शामिल सर्जन[/caption]

ऑपरेशन टीम में ये रहे मौजूद

ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों में सीटीवीएस विभाग के हेड डॉ विनीत महाजन, डॉ राकेश चौधरी, डॉ नितेश, परफ्यूशनिस्ट अमित कुमार सिंह, ओटी असिस्टेंट शमीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही