Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले, सीएम धामी ने पूजा अर्चना की,श्रद्धालुओं का तांता लगा

Rudraprayag : उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट आज बुधवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. कपाट खुलते ही धाम हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोष से गुंजायमान हो उठा.

 

इस अवसर पर देश-विदेश से आये हजारों श्रद्धालुओंकी भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े हो गये थे.

 

 

 

देश के अन्य हिस्सों मे जारी भीषण गर्मी के इतर यहां का मौसम ठंडा था. ठंडे मौसम और कठिन पहाड़ी रास्तों के बावजूद भक्तों का उत्साह झलकरहा था. यहां तक कि कई श्रद्धालु रात से ही लाइन में लग गये थे. वे बाबा केदारनाथ के दर्शन के इंतजार में आंखें बिछाये बैठे थे.

 

सुबह कपाट खुलते ही मंदिर के गर्भगृह में बाबा केदार की पंचमुखी स्वयंभू शिवलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. आरती की गयी. इस मौक् पर मौजूद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी पूजा अर्चना की. बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट कल गुरुवार को खुलेंगे.

 

 केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गये और आज केदारनाथ धाम के कपाट भी समारोहपूर्वक खोल दिये गये.

 

उन्होंने कहा, बद्रीनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे. श्री धामी ने कहा कि  सभी के लिए सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड में पर्याप्त व्यवस्था की गयी है.


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही