Dehradun : केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे. इसकी घोषणा श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने आज बुधवार को की. बता दें कि चारधाम यात्रा के तहत बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम आते हैं. जानकारी दी गयी कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलेंगे. इस क्रम में बद्रीनाथ धाम 4 मई को खोला जायेगा. केदारनाथ धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त आज महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाला गया.
केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के 30 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे
Last Updated: Feb 26, 2025 12:00 AM (IST)