Search

 
 
 

पलामू: माता दरबार के पट खुले, भक्तों की उमड़ी भीड़

 
Medininagar: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता के दर्शन के लिए पट खुल गये. पट खुलते ही माता के दर्शन को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी . चारों तरफ भक्ति संगीत व वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया है. सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार अपनी पत्नी के साथ मेला टांड में माता की पूजा अर्चना की, जबकि खामडीह, बारी, रजडेवा में मुखिया निरोत्तमा कुमारी ने माता के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामनाएं की. जिप सदस्य सुधा कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता आशिष कुमार सिन्हा ने सतबरवा प्रखंड के दर्जनों पूजा पंडाल में पहुंच कर माता दुर्गा की स्तुति की तथा सहयोग राशि दिया. उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव,बोहिता मुखिया कलावती देवी, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, प्रमोद यादव ने भी माता दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की. सतबरवा मुखिया रीना साहू, समाजसेवी कमलेश प्रसाद ने पट खुलते ही माता के दर्शन किए व सुख समृद्धि की कामना की. इसे भी पढ़ें - महाअष्टमी">https://lagatar.in/maha-ashtami-today-offer-night-queen-flower-to-mahagauri-coconut-is-dear-to-mother-goddess/">महाअष्टमी

आज, मां महागौरी को चढ़ायें रात रानी का फूल, नारियल माता को प्रिय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही