Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांबाज निकला पीसीआर का चालक, एटीएम में चोरी कर रहे अपराधी को धर दबोचा

Hazaribag : हजारीबाग के सात नंबर पीसीआर वाहन का चालक जावेद खान जांबाज निकला. उसने हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के लोचन पथ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहे तीन अपराधियों में एक को धर दबोचा. सोमवार की मध्यरात्रि के बाद दो बजे के करीब अंदर तीन अपराधी घुसकर एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहे थे. इसे भी पढ़ें–साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-cm-reached-barhait-in-janata-darbar-said-government-is-standing-with-the-drought-affected-farmers/">साहिबगंज

: जनता दरबार में बरहेट पहुंचे सीएम, कहा – सुखाड़ प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है सरकार

जावेद खान ने दिखाया हौसला

दरअसल सात नंबर पीसीआर को एक युवक ने एटीएम के अंदर घुसे अपराधियों के बारे में सूचना दी. पीसीआर वाहन से पुलिस तुरंत वहां पहुंची और अपराधियों को गोली मारने की बात कहते हुए चेतावनी दी और शटर खोलने की बात कही. उसके बाद अपराधियों ने एटीएम का शटर खोल दिया और एटीएम तोड़ने ले गए मोटे रड से पीसीआर के चालक पर हमला कर दिया. तीनों अपराधी तीन दिशाओं में भागने लगे. लहूलुहान हालत में भी चालक जावेद खान ने हौसला नहीं हारा और एक अपराधी का पीछा कर उसे पकड़ लिया. दोनों के बीच भिड़ंत भी हुई, लेकिन चालक ने उसे नहीं छोड़ा. पीसीआर का चालक जावेद खान गया निवासी और आरक्षी बैज नंबर 1459 है. इसे भी पढ़ें–चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-manki-munda-sangh-supported-khatian-of-1932/">चाईबासा

: मानकी मुंडा संघ ने 1932 के खतियान का किया समर्थन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/BBB-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="700" />

अपराधी को भेजा गया जेल

अन्य दो अपराधियों की तलाश की जा रही है. पकड़ा गया अपराधी चौपारण का मुन्ना सिंह उर्फ गुड्डू है. उस पर कांड संख्या 212/22 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. इस मामले में कोर्रा पुलिस भी इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बता रहा है. साथ ही जांबाज पीसीआर चालक का पीठ थपथपा रहा है. जख्मी चालक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसी ने पूरी आपबीती बताई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही