व नगालैंड में 7 और त्रिपुरा में 8 मार्च को शपथ ग्रहण, मोदी भी होंगे शामिल)
13 जनवरी को भी देर रात आया था भूकंप
बता दें कि उत्तरकाशी भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है और जोन 5 में आता है. इससे पहले 13 जनवरी को भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गयी थी. इसका केंद्र जमीन के अंदर 10 किमी गहराई में था. इस तरह पिछले एक महीने में 6 बार भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. हाल ही में बागेश्वर और पौड़ी में भी भूकंप आया था. इसे भी पढ़ें : हिंडालको">https://lagatar.in/hindalco-won-the-match-media-heart/">हिंडालकोने मैच जीता, मीडिया ने दिल
जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण कई घरों में पड़ी दरारें
बता दें कि उत्तराखंड के कई इलाकों में जमीन दरक गयी है. इसकी वजह से लोग पहले से ही सहमे हुए हैं. इस बीच बार-बार भूकंप आने से जमीन में और दरार आ सकती है. जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण कई घरों और होटलों में दरारें पड़ गयी हैं. प्रशासन ने कई इलाकों को असुरक्षित जोन घोषित कर दिया है. सरकार ने उन्हें जमींदोज करने का फैसला लिया है. जिसमें सबसे ज्यादा दरारें आयी हैं. जोशीमठ में जबसे घरों में दरारें आयी हैं, उसके बाद जमीन से पानी भी निकल रहा है. प्रशासन ने वहां के घरों को खाली करा लिया है और वहां रहने वाले लोगों को अस्थायी जगहों पर पहुंचा दिया है. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/after-corona-outbreak-of-flu-is-increasing-in-the-country-advisory-issued/">कोरोनाके बाद अब देश में बढ़ रहा फ्लू का प्रकोप, एडवाइजरी जारी [wpse_comments_template]

Leave a Comment