Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेल में बंद चंद्रभूषण सिंह व प्रियंका सिंह से पूछताछ करेगी ED

चिटफंड कंपनी मेक्सिजोन के डायरेक्टर चंद्र भूषण सिंह और प्रियंका सिंह को मंगलवार को रांची PMLA  (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में प्रस्तुत किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : चिटफंड कंपनी मेक्सिजोन के डायरेक्टर चंद्र भूषण सिंह और प्रियंका सिंह को मंगलवार को रांची PMLA  (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में प्रस्तुत किया गया.

 

इस दौरान ED की ओर से कोर्ट में आवेदन देकर दोनों आरोपियों से पूछताछ करने की अनुमति मांगी गई. ED के आग्रह को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी दंपती चंद्र भूषण सिंह और प्रियंका सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति दे दी है.

 

मंगलवार को दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

 

ED ने चिटफंड कंपनी के जरिए करोड़ो रुपए की ठगी से जुड़े केस को टेकओवर करते हुए कांड संख्या 9/2025 दर्ज की है. इस केस में दिसंबर महीने में एजेंसी ने कई जगहों पर छापेमारी भी की थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही