Search

 
 
 

बड़कागांव पुल‍िस की मुस्‍तैदी का असर, नव वर्ष पर एक भी मामला नहीं पहुंचा थाना

 
Barkagaon : बड़कागांव पुलिस की तत्परता के कारण बड़कागांव प्रखंड में नव वर्ष 2023 शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. कहीं से कोई अप्र‍िय घटना की खबर नहीं आई. 1 जनवरी को एक भी मामला बड़कागांव थाने में दर्ज नहीं हुआ. नये साल के मौके पर शराब‍ियों और हुड़दंग‍ियों पर नकेल के ल‍िए इस बार पुल‍िस पहले से ही तैयार थी. प‍िकन‍िक स्‍पॉटों पर पुल‍िस मुस्‍तैदी से तैनात द‍िखी, इसका साकारात्‍मक असर भी देखने को म‍िला. हर साल नव वर्ष के मौके पर पिकनिक स्पॉटोंं से मारपीट, दुर्घटना की खबर आती थी. पब्‍ल‍िक के साथ-साथ पुल‍िस भी परेशान रहती थी. पुल‍िस कप्‍तान के न‍िर्देश पर पुल‍िस मुस्‍तैद रही और सबकुछ अच्‍छा रहा. बड़कागांव इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर एक नीति के तहत 4 गश्ती दल को तैनात किए थे. जिसमें अवर पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार, विजय सिंह, सहायक पुलिस निरीक्षक शिवजी सिंह, शिवानंद प्रसाद के नेतृत्व में निकली गश्ती दल ने मुस्‍तैदी से अपनी ड्यूटी न‍िभाई. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-chanho-co-zafar-hasnat-suspended-action-on-amin-also/">BREAKING

: चान्हो CO जफर हसनत सस्पेंड, अमीन पर भी कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही