Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RBI  के फैसले का असर, महंगा हुआ HDFC का होम लोन, बढ़ायी 0.05% बढ़ायी ब्याज दर

Advertisement
Advertisement
New Delhi :  आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी करने के कुछ ही घंटों बाद एचडीएफसी का होम लोन महंगा हो गया है. प्राइवेट सेक्टर के इस सबसे बड़े बैंक के होम लोन पर बढ़ी ब्याज दरें 1 मई से लागू हो गई हैं.  एचडीएफसी ने अपने रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट में 0.05% की बढ़ोतरी की है. बैंक ने साफ किया है कि एडजस्टेबल रेट होम लोन स्कीम के तहत होम लोन के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों के लिए नई ब्याज दर 0.05% बढ़ जाएगी और ये उनके ब्याज की रीसेट डेट से ही लागू होगी.

RBI ने 0.40% बढ़ाया है रेपो रेट

भारतीय रिजर्व बैंक ने महीनों से ऐतिहासिक निचले यानी 4% पर बनी हुई रेपो दरें बुधवार को बढ़ा दीं. इनमें 0.40% की बढ़ोतरी की गई. इससे तय हो गया कि होम लोन और कार लोन पर ब्याज दरें महंगी होंगी. नई रेपो दर 4.40% हो गई है.

महंगाई कंट्रोल करने के लिए बढ़ाया रेपो रेट

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को अचानक प्रेस कांफ्रेंस की. गवर्नर दास ने कांफ्रेंस में बताया कि रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाने का निर्णय किया गया है. उन्होंने बताया कि सेंट्रल बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने इकोनॉमी के हालात पर चर्चा करने के लिए बैठक की. इस बैठक में एमपीसी के सदस्यों ने एकमत से रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया. एमपीसी ने यह फैसला बेकाबू होती महंगाई के कारण लिया. इसे भी पढ़ें – फ्रांस">https://lagatar.in/modi-reaches-france-will-have-bilateral-talks-with-president-macron-then-will-go-to-nepal-on-16th/">फ्रांस

पहुंचे मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों से होगी द्विपक्षीय बात, फिर 16 को जायेंगे नेपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही