से आयी दिलचस्प खबर, बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी की पीएम मोदी ने, 20 किमी अंदर तक गये)
सीएनजी से कार चलाने पर पेट्रोल के मुकाबले होगी 47 प्रतिशत की बचत
कंपनी का दावा है कि सीएनजी की कीमत में कटौती के बाद आम ग्राहकों को कार चलाने पर पेट्रोल के मुकाबले औसतन 47 प्रतिशत बचत होगी. वहीं डीजल की तुलना में सीएनजी से कार चलाना 31 प्रतिशत सस्ता हो जायेगा. इसी तरह घरेलू एलपीजी सिलेंडर की तुलना में पीएनजी लोगों की 28 प्रतिशत तक बचत करेगी. इसे भी पढ़ें : आर-पार">https://lagatar.in/movement-of-kudmi-community-for-the-demand-of-inclusion-in-st/">आर-पारकी लड़ाई
केंद्र सरकार के नये फॉर्मूले का दिखने लगा असर
दरअसल केंद्र सरकार ने इसी हफ्ते घरेलू बाजार में प्राकृतिक गैस की प्राइसिंग को लेकर नया फॉर्मूला तय कर दिया. इसके तहत डोमेस्टिक नेचुरल गैस की कीमतें इंडियन क्रूड ऑयल बास्केट के आधार पर तय होंगी. इससे पीएनजी की कीमतों में 10 प्रतिशत तक और सीएनजी के दामों में 9 प्रतिशत तक की कमी आने की उम्मीद है. इसका असर अब सीएनजी और पीएनजी के दामों में दिखना भी शुरू हो गया है. एक-एक करके गैस सप्लाई करने वाली कंपनियां इसके दामों में कटौती कर रही हैं. इतना ही नहीं, अब सीएनजी और पीएनजी की कीमत हर महीने तय होगी. जबकि, पहले साल में दो बार यानी हर 6 महीने पर कीमतें तय की जाती थीं. इसे भी पढ़ें : अशोक">https://lagatar.in/land-bag-in-ashok-nagar-society-one-plot-13-acres/">अशोकनगर सोसाइटी में जमीन का झोल : एक प्लॉट, 13 रकबे
अडानी और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने भी घटाये सीएनजी-पीएनजी के दाम
अडानी समूह की गैस वितरण कंपनी अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने शनिवार को सीएनजी की कीमत में 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की थी. वहीं पाइपलाइन गैस (पीएनजी) के दाम 5.06 रुपये प्रति घन मीटर घटाये थे. इसके बाद इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी सीएनजी-पीएनजी के दामों में कटौती की. दिल्ली में सीएनजी के दाम में 6 रुपये और गाजियाबाद-नोएडा में 5 रुपये घटाये गये. वहीं पीएनजी की कीमतों में 5 रुपये प्रति यूनिट तक कम की गयी. यह कीमतें आज रविवार यानी 9 अप्रैल से लागू हो गयी हैं. कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में अब सीएनजी 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है. पहले इसकी कीमत 79.56 प्रति किलोग्राम थी. वहीं नोएडा में यह 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 77.20 रुपये और गुरुग्राम में 82.62 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है. पीएनजी कीमतों की बात करें तो दिल्ली में यह 48.59 रुपये, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 48.46 रुपये प्रति SCM बिकेगी. वहीं गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल और करनाल और कैथल में पीएनजी 47.40 रुपये बिकेगी. इसी तरह अहमदाबाद, वडोदरा और फरीदाबाद जैसे शहरों में गैस सप्लाई करने वाली कंपनी अडानी टोटल गैस ने सीएनजी की कीमतें 8.13 रुपये तक और पीएनजी की कीमत 5.06 रुपये कम की गयी है.पिछले 2 सालों में गैस की कीमतों में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी
गौरतलब है कि पिछले 2 सालों में सीएनजी की कीमतों में 80 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिल्ली में अप्रैल 2021 से दिसंबर 2022 के बीच में सीएनजी की कीमतों में 15 बार बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. अप्रैल 2021 तक सीएनजी की कीमतों में 36.16 रुपये प्रति किलोग्राम यानी 83 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गयी है. आखिरी बार दिल्ली में पीएनजी की कीमतों में 17 दिसंबर 2022 को बढ़ोतरी की गयी थी. वहीं पीएनजी की कीमतों की बात करें तो 7 अगस्त 2021 से 8 अक्टूबर 2022 के बीच में पीएनजी की कीमतों में 24.09 रुपये प्रति एससीएम यानी 81 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-due-to-financial-constraints-a-young-man-hanged-himself-to-death-in-a-tree/">रांची: आर्थिक तंगी के कारण युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान [wpse_comments_template]

Leave a Comment