NewDelhi : यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने पर उसे दिये गये ज्ञापन में काफी दोषारोपण किये गये हैं और आयोग के कामकाज पर सवाल खड़ा किया गया. यह बात चुनाव आयोग ने कही है. बता दें कि टीएमसी ने गुरुवार को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं बनर्जी को सुरक्षा प्रदान करने में नाकामी को लेकर चुनाव आयोग की आलोचना की और कहा कि चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकता क्योंकि चुनावी राज्य में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उसके पास है. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/tmc-and-bjp-complain-to-election-commission-after-assessing-politics-profit-and-loss-on-mamtas-injury/36280/">ममता
की चोट पर राजनीति, नफा-नुकसान का आकलन कर टीएमसी और भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की
बनर्जी ने अस्पताल से वीडियो जारी कर समर्थकों से शांति बनाये रखने की अपील की
की चोट पर राजनीति, नफा-नुकसान का आकलन कर टीएमसी और भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की
टीएमसी का चुनाव आयोग पर भाजपा नेताओं के आदेशानुसार काम करने का आरोप
जान लें कि टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोलकाता में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव आयोग पर भाजपा नेताओं के आदेशानुसार काम करने का आरोप लगाया और कहा कि ममता बनर्जी पर हमले की आशंका की रिपोर्ट के बावजूद आयोग ने कुछ नहीं किया. इसके जवाब में तृणमूल कांग्रेस को भेजे गये एक पत्र में चुनाव आयोग ने कहा कि बुधवार शाम नंदीग्राम में बनर्जी का चोटिल होना दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और तत्काल इसकी जांच कराने की जरूरत है. चुनाव आयोग ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ज्ञापन में कई तरह के दोषारोपण किये गये और आरोप लगाये गये. चुनाव आयोग के काम-काज पर सवाल उठाया गया. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-released-video-from-hospital-and-appealed-to-supporters-to-keep-peace/36333/">ममताबनर्जी ने अस्पताल से वीडियो जारी कर समर्थकों से शांति बनाये रखने की अपील की
Leave a Comment