- कुल स्वीकृत पद 14,558
- कार्यरत हैं सिर्फ 2047
Ranchi : राज्य के बिजली बोर्ड का कैडर मैनेजमेंट पूरी तरह चरमरा गया है. बोर्ड में स्वीकृत पदों की संख्या 14,558 है. लेकिन इसके मुकाबले केवल 2,965 पदों पर अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं. इस तरह कुल 11,593 पद रिक्त पड़े हैं. हालात इतने गंभीर हैं कि तकनीकी से लेकर प्रशासनिक और सहयोगी स्टाफ तक लगभग हर कैडर में भारी कमी देखी जा रही है. स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1,807 इलेक्ट्रिशियन के स्वीकृत पदों के विरुद्ध मात्र 42 कर्मचारी ही कार्यरत हैं. इसके अलावा कार्यकारी निदेशक से लेकर सपोर्टिंग स्टाफ तक हर स्तर पर स्टाफ की भारी किल्लत है.
आउट सोर्सिंस के सहारे चल रहा काम
बिजली बोर्ड में मैनपावर की भारी कमी के कारण अधिकांश काम आउटसोर्सिंग के भरोसे चल रहा है. स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य एजेंसियों को सौंपा गया है. लिंग का काम भी एजेंसी के हवाले कर दिया गया है. वहीं, ऊर्जा मित्र की सेवाएं लगभग समाप्त कर दी गई हैं. लाइनमैन जैसे महत्वपूर्ण काम भी आउटसोर्स कर्मियों से कराया जा रहा है.
किस कटेगरी में कितने पद रिक्त
इंजीनियरिंग कैडर (इलेक्ट्रिकल)
कुल स्वीकृत पद : 1748
कार्यरत : 424
| कैटेगरी | स्वीकृत पद | कार्यरत |
| कार्यकारी निदेशक | 06 | 02 |
| जीएम | 41 | 14 |
| डीजीएम | 85 | 39 |
| सीनियर मैनेजर | 211 | 140 |
| मैनेजर | 537 | 159 |
| जूनियर मैनेजर | 868 | 70 |
इंजीनियरिंग कैडर (सिविल)
कुल स्वीकृत पद : 62
कार्यरत : 26
| कैटेगरी | स्वीकृत पद | कार्यरत |
| जीएम | 01 | 00 |
| डीजीएम | 01 | 00 |
| सीनियर मैनेजर | 20 | 12 |
| मैनेजर | 21 | 05 |
| जूनियर मैनेजर | 19 | 09 |
इंजीनियरिंग कैडर (ई एंड सी)
कुल स्वीकृत पद : 194
कार्यरत : 20
| कैटेगरी | स्वीकृत पद | कार्यरत |
| कार्यकारी निदेशक | 01 | 00 |
| जीएम | 04 | 00 |
| डीजीएम | 08 | 10 |
| सीनियर मैनेजर | 37 | 00 |
| मैनेजर | 47 | 00 |
| जूनियर मैनेजर | 97 | 10 |
मानव संसाधन
कुल स्वीकृत पद : 120
कार्यरत : 00
| कैटेगरी | स्वीकृत पद | कार्यरत |
| जीएम | 02 | 00 |
| डीजीएम | 06 | 00 |
| सीनियर मैनेजर | 17 | 00 |
| मैनेजर | 46 | 00 |
| जूनियर मैनेजर | 49 | 00 |
अकाउंट्स कैडर
कुल स्वीकृत पद : 313
कार्यरत : 73
| कैटेगरी | स्वीकृत पद | कार्यरत |
| कार्यकारी निदेशक | 01 | 00 |
| जीएम | 03 | 01 |
| डीजीएम | 08 | 06 |
| सीनियर मैनेजर | 49 | 18 |
| मैनेजर | 75 | 04 |
| जूनियर मैनेजर | 177 | 44 |
ह्यूमन रिर्सोस
स्वीकृत पद : 1220
कार्यरत : 201
| कैटेगरी | स्वीकृत पद | कार्यरत |
| हेड क्लर्क | 141 | 125 |
| ऑफिस अस्सिटेंट | 1079 | 76 |
अकाउंट्स कैडर
कुल स्वीकृत पद : 927
कार्यरत : 174
| कैटेगरी | स्वीकृत पद | कार्यरत |
| हेड क्लर्क | 192 | 131 |
| अकाउंट अस्सिटेंट | 735 | 43 |
सभी कटेगरी में
कुल स्वीकृत पद : 9974
कार्यरत : 2047
| कैटेगरी | स्वीकृत पद | कार्यरत |
| इलेक्ट्रिशियन | 1807 | 42 |
| टेक्निकल अस्सिटेंट | 3904 | 1199 |
| सर्पोटिंग स्टाफ | 4263 | 806 |
सभी कैटेगरी में कुल स्वीकृत पदों की संख्या : 14,558
कार्यरत : 2965
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment