Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर निगम की इंफोर्समेंट टीम 7 दिन तक जागरुकता अभियान चलाएगी, फिर करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Ranchi : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम शहर में लगातार 7 दिनों तक प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरुकता अभियान चलाएगी. इस अभियान के दौरान लोगों को निगम की टीम जागरूक करेगी. निगम ने सोमवार को भी विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया. अगर लोग इस पर भी ना माने, तब निगम ऐसे लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई करेगी. बताते चलें कि पूरे देश में 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक खरीदने और बेचने पर प्रतिबंध किया गया है.

अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन की लोगों से अपील

अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग शहरवासी ना करें. निगम की इंफोर्समेंट टीम एक हफ्ता तक जागरुकता अभियान चलाएगी. उसके बाद टीम दंडात्मक कार्रवाई करेगी. 4 जोन में टीम बंटी हुई है, जो छापेमारी करके फाइन वसूलने का काम करेगी.

जगन्नाथपुर मेला में भी निगम मुस्तैद

जगन्नाथपुर मेला में भी निगम की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ साफ-सफाई कर रही है. इसी के साथ मेला परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए होर्डिंग भी लगाया गया है. वोटिंग में जोनल सुपरवाइजर का नंबर उपलब्ध कराया गया है, ताकि आम नागरिक सफाई से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत कर सकें. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-centers-step-motherly-treatment-with-jharkhand-suppressed-36-thousand-crores-hemant/">धनबाद

: झारखंड के साथ केंद्र का सौतेला व्यवहार, दबाए .36 हजार करोड़ – हेमंत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही