Search

 
 
 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आदिवासी समाज समेत पूरे देश को गर्व, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगाः चंपाई

 
Ranchi: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आदिवासी समाज समेत पूरे देश को गर्व है. उनके इस अपमान को बर्दास्त नहीं किया जायेगा. देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी एक आदिवासी महिला के बारे में कांग्रेस की यही सोच है. यह आदिवासी समाज का अपमान है. चंपाई ने कहा कि इसके साथ-साथ, यह सभी महिलाओं का अपमान है. कभी आदिवासी धर्म कोड हटाने, तो कभी आंदोलन कर रहे आदिवासियों पर गोली चलवाने वाले कांग्रेसियों का यही चरित्र है. यही इनकी सच्चाई है. ये लोग यह कभी पचा ही नहीं सकते कि कोई आदिवासी महिला देश के सबसे बड़े पद पर पहुंचे. आजादी के साढ़े सात दशकों बाद, यह सम्मान भी भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के कार्यकाल में ही संभव हो पाया. इसे भी पढ़ें – द्रौपदी">https://lagatar.in/sonia-gandhis-comment-on-draupadi-murmus-address-poor-lady-bjp-said-insulted-tribal-woman-president/">द्रौपदी

मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी की टिप्पणी Poor lady…भाजपा ने कहा,आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान किया
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही