New Delhi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि पूरा तंत्र यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि उनके पति जेल से बाहर न आ सकें. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सब तानाशाही और आपातकाल के समान है. आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धनशोधन मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने की पूरी संभावना थी, तब भारतीय जनता पार्टी बौखला गयी और उसने एक फर्जी मामले में उन्हें (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार करवा दिया.
20जून अरविंद केजरीवाल को बेल मिली। तुरंत ED ने stay लगवा लिया। अगले ही दिन CBI ने accused बना दिया।और आज गिरफ़्तार कर लिया। पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये। ये क़ानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।
— Sunita Kejriwal (@KejriwalSunita) June">https://twitter.com/KejriwalSunita/status/1805900689757114593?ref_src=twsrc%5Etfw">June
26, 2024
Leave a Comment