Search

 
 
 

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से देश का पूरा आदिवासी समाज गौरवान्वित : अर्जुन मुंडा

 
New Delhi/ Ranchi : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को दिल्ली में कहा कि यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि एक आदिवासी समाज की महिला भारत के राष्ट्रपति पद पर आसीन होने जा रही हैं. देश का समस्त आदिवासी समाज आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की दूरदर्शी सोच के साथ देश लगातार नये और ऐतिहासिक फैसले ले रहा है. आजादी के लंबे कालखंड के बाद भारत का जनजातीय समाज नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रहा है. जनजातीय समाज के लिए ऐतिहासिक लक्ष्य और उपलब्धि को प्राप्त करने की एक नई यात्रा प्रारंभ हुई है. अर्जुन मुंडा भाजपा हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. उनके साथ झारखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद और एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – National">https://lagatar.in/national-film-awards-2022-ajay-devgan-won-the-best-actor-award-for-the-film-tanhaji-the-unsung-warrior-south-star-suriya-won-the-best-actor-award-for-soorarai-pottru/">National

Film Awards 2022 : अजय देवगन ने फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर, साउथ स्टार सूर्या ने Soorarai Pottru के लिए जीता बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

8 साल में मोदी सरकार ने आदिवासियों के हित में लिये कई फैसले

अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज एक आदिवासी समाज की महिला राष्ट्रपति पद पर आसीन होने जा रही हैं. वहीं दूसरी तरफ 2014 के बाद से मोदी सरकार के फैसलों के माध्यम से आदिवासी समाज के लोगों तक विकास कार्यक्रमों को पहुंचाया गया है. विशेष कर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और संवैधानिक प्रावधान के आधार पर कई कार्यक्रम लोगों तक पहुंचाए गए हैं.

आजाद भारत में पहली बार आया ऐसा ऐतिहासिक क्षण- समीर उरांव

समीर उरांव ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार एक ऐतिहासिक क्षण आया है, पहली बार ऐसा निर्णय लिया गया और निर्णय के बाद हमारे देश के जनजातीय समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च स्थान पर पदस्थापित हुई हैं. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और एनडीए के सभी नेताओं का अभार जताया. इसे भी पढ़ें – सीबीएसई">https://lagatar.in/st-xaviers-school-hazaribaghs-excellent-result-in-cbse-10th-divyanshu-gaurav-topper-with-99-4-marks/">सीबीएसई

10वीं में संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग का उत्कृष्ट परिणाम, 99.4% अंकों के साथ दिव्यांशु गौरव टॉपर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही