Search

 
 
 

प्रभारी अधिकारियों के जिम्मे चल रहा उत्पाद विभाग, इंस्पेक्टर रैंक के अफसर कर रहे सुपरिटेंडेंट का काम

 
एक दशक से अधिकारियों का नहीं हुआ है प्रमोशन Vinit Abha Upadhyay Ranchi :  झारखंड में उत्पाद विभाग प्रभारी अधिकारीयों के जिम्मे चल रहा है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि राज्य के 24 में से 16 जिलों में सुपरिटेंडेंट के पद पर इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी काम कर रहे हैं. विभाग के अफसरों का न तो प्रमोशन हो रहा है और न ही उनके प्रमोशन की फाइल आगे बढ़ रही है. उत्पाद विभाग में लगभग एक दशक से अधिकारियों का प्रमोशन नहीं हुआ है, जिसका खामियाजा विभाग को भी उठाना पड़ रहा है. बता दें कि उत्पाद विभाग में सुपरिटेंडेंट के जिम्मे राजस्व की उगाही करना और नकली शराब की रोकथाम के लिए कार्रवाई करना होता है.

इन जिलों में इंस्पेक्टरों को मिला है असिस्टेंट कमिशनर का चार्ज  

  • - हजारीबाग :  इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी शिव कुमार साहू सुपरिटेंडेंट के चार्ज में
  • - जमशेदपुर :  इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी विमला लकड़ा सुपरिटेंडेंट के चार्ज में
  • - गढ़वा :  इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी निर्मल कुमार सुपरिटेंडेंट के चार्ज में
  • - जामताड़ा : इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी अशोक कुमार सुपरिटेंडेंट के चार्ज में
  • - देवघर :  इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी संजय कुमार सुपरिटेंडेंट के चार्ज में
  • - दुमका :  इंस्पेक्टर रैंक की पदाधिकारी प्रीति ननंद भगत सुप्रीटेंडट के चार्ज में
  • - सरायकेला :  इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी सौरभ तिवारी सुपरिटेंडेंट के चार्ज में
  • - पलामू :  इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी संजीत देव सुपरिटेंडेंट के चार्ज में
  • - रामगढ़ :  इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी सुपरिटेंडेंट के चार्ज में
  • - खूंटी :  इंस्पेक्टर रैंक की पदाधिकारी मीनाक्षी प्रसाद सुपरिटेंडेंट के चार्ज में
  • -  इसके अलावा गुमला, लोहरदगा और लातेहार में भी इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों को सुपरिटेंडेंट का चार्ज दिया गया है.
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही