Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पतरातू के नए प्लांट से बिजली लेने की कवायद तेज

  • पीटीपीएस 220 केवीए को 400 केवीए में चार्ज करने काम शुरू
  • दो नंबर यूनिट मेंटेनेंस के कारण उत्पादन किया गया है बंद
  • 130 मेगावाट बिजली की कमी को पूरा करने के लिए सेंट्रल पावर एक्सचेंज से ली गई अतिरिक्त बिजली
Ranchi: पतरातू के नए पावर प्लांट से बिजली लेने की कवायद शुरू हो गई है. इसे देखते हुए टीटीपीएस लाइन को 220 केवीए से 400 केवी में चार्ज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इस दौरान तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन से जुड़े पतरातू-बिहारशरीफ ट्रांसमिशन पावर ग्रिड का कार्य कराया जा रहा है. इस वजह से शनिवार दिन के 12 बजे से यह लाइन शटडाउन पर है. यह कार्य करीब 10 दिनों तक चलेगा. इसके कारण टीटीपीएस से उत्पादित बिजली को तीसरे ट्रांसमिशन लाइन गोविंदपुर के दोनों सर्किट से ट्रांसमिट कराया जा रहा है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-04-june-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।04 JUNE।।ट्रेन हादसे में झारखंड के 2 मजदूरों की मौत।।प्रमोशन के इंतजार में 3 IPS।।VBU बना राजनीति का अखाड़ा।।तकनीकी कारणों से हुई दुर्घटना-रेलमंत्री।।अमेरिकाः2024 में बीजेपी की होगी हार-राहुल।।समेत कई अहम खबरें।।

पीटीपीएस के यूनिट नंबर दो में भी होगा आवश्यक मेंटेनेंस 

उपरोक्त कार्य को देखते हुए पीटीपीएस प्रबंधन ने भी अपनी यूनिट नंबर दो में आवश्यक मेंटेनेंस कराने का विचार बनाया है. ऊर्जा निगम प्रबंधन से अनुमति ली गई है. रविवार रात 12 बजे से टीटीपीएस का यूनिट नंबर दो बंद रहेगा. केवल यूनिट नंबर एक से ही बिजली उत्पादन होगा. इसे लेकर टीवीएनएल के एमडी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि 220 केवीए बिहारशरीफ एवं पतरातू के शटडाउन को देखते हुए हमने भी अपनी यूनिट नंबर दो के जेनरेटर, बॉयलर आदि का आवश्यक मेटेनेंस कराने का निर्णय लिया. वहीं यूनिट नंबर एक से उत्पादन जारी रहेगा. गोविंदुपर ग्रिड से उत्पादित बिजली को ट्रांसमिट किया जा रहा है. इधर, यूनिट नंबर 2 से उत्पादन बंद होने के कारण पीटीपीएस से मिलने वाली 130-130 मेगावाट बिजली में 130 मेगावाट की कमी हो जाएगी. इसको देखते हुए सेंट्रल पावर एक्सचेंज से अतिरिक्त बिजली ली गई है ताकि बिजली आपूर्ति पर कोई असर न पड़े. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-9-years-of-modis-rule-dedicated-to-good-governance-and-poor-welfare-aparna/">धनबाद

: सुशासन व गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा मोदी का 9 वर्ष का शासन- अपर्णा

पतरातू पावर ग्रिड की क्षमता बढ़ जाएगी

पीटीपीएस 220 केवीए को 400 केवीए में चार्ज करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है. पीटीपीएस प्लांट के बाहर स्थित एक टावर में पतरातू-बिहारशरीफ ग्रिड एक साथ गुजरी है. इसे अलग करने सहित अन्य कार्य किए जाने हैं. इस कारण से बिहारशरीफ पावर ग्रिड से शट डाउन लिया गया है. पतरातू पावर ग्रिड के 400 केवीए में चार्ज होने से ट्रांसमिशन की क्षमता बढ़ जाएगी. इसे साथ ही पीयूवीएनएल से बिजली मिलनी शुरू हो सकेगी. बताते चलें कि पीटीपीएस 20 दिसंबर 2021 को 400 केवीए क्षमता की ट्रांसमिशन पावर बढ़ गई थी. जबकि 400 केवीए का स्विच यार्ड में आईसीटी-1 का सफल ट्रायल हो चुका है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही