Search

 
 
 

पतरातू वैली की यात्रा का बदलेगा अनुभव, और खूबसूरत बनाने का चल रहा काम

 
Shubham Kishore Ranchi : पतरातू वैली रांची से लगभग 35 किमी कि दूरी पर रामगढ़ जिले में स्थित है. यहां की खूबसूरती से हर कोई वाकिफ है. पतरातू वैली जाने के क्रम में पहाड़ी के कटाव को रोकने के लिए बोल्डर पत्थर से वॉल गार्ड लगा है. पहले इन पत्थरों पर या तो सफेद रंग लगाया जाता था या फिर बिना रंगे छोड़ दिया जाता था. लेकिन रांची जिला पर्यटन विभाग इस जगह के अनुभव को और खूबसूरत बनाने का काम कर रही है. वहां के पत्थर को अब पेंट करने का काम किया जा रहा है. पेंटिंग के जरिए झारखंड के संस्कृति को दिखाने का प्रयास किया जा रहा है. पेंटिंग का काम ग्लोबल कंस्ट्रक्शन को दिया गया है. जिसे 45 दिनों के अंदर पूरा करने को कहा गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/patratu-vally1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस काम के लिए लगभग 10 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं. साथ ही मेसर्स सिवा इंटरप्राइजेज को वैली के दो साल तक सफाई का जिम्मा दिया गया है. इसके लिए लगभग 16 लाख रूपय खर्च किए जाने हैं. मेसर्स सिवा 1 सुपरवाइजर और 4 सफाई कर्मी से वैली कि सफाई करेगी. समुद्र तल से 1300 फीट की ऊंचाई पर स्थित पतरातू वैली के घूमावदार रास्ते पर चलते हरे-भरे नजारों के बीच आकर्षक पेंटिंग इसके खूबसूरती बढ़ा देगा. पर्यटन को बढ़ाने के लिए जिला पर्यटन विभाग लगातार नए प्रयास कर रहा है. इसे भी पढ़ें -CBI">https://lagatar.in/cid-caught-5-cyber-criminals-who-cheated-rs-26-90-lakh-by-posing-as-cbi-officers-foreign-currency-also-recovered/">CBI

अधिकारी बन 26.90 लाख ठगने वाले 5 साइबर अपराधियों को CID ने दबोचा, विदेशी करेंसी भी बरामद
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही