Search

 
 
 

शोषितों, वंचितों को मिले उनका हक और अधिकारः सुदेश

 

बाबा साहब के विचारों और मार्गदर्शन को आत्मसात करने की जरूरत

Ranchi: बाबा साहब वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहे थे. बहुमुखी प्रतिभा के धनी बाबा साहब ने समाज में वर्ग के विभाजन को तोड़ सबको संविधान में समान अधिकार दिया है. आज उनके कथन और मार्गदर्शन को आत्मसात करने की जरूरत है. शोषितों, वंचितों को उनका हक और अधिकार मिले, यह हमारी प्राथमिकता है. आज भी समाज का एक बड़ा तबका अपने अधिकारों से वंचित है. उक्त बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कही. उन्होंने रविवार को अंबेदकर पार्क, सिल्ली में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से डॉ. अंबेडकर के आदर्शों से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया. इस अवसर पर जयपाल सिंह, संजय सिद्धार्थ, गौतम साहू, तरुण गुप्ता इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-14-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।14 APR।।कोल्हान विवि का सवालः गोदी मीडिया समझाएं।।झारखंडः टॉप लेवल IAS की कमी।।चैती छठः अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य।।बिहारःराजनाथ का लालू परिवार पर निशाना।।बीजेपी ने जारी किया मेनिफेस्टो, विपक्ष मुखर।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही