Search

एपीआरओ, एसएमपीयू, कंप्यूटर व साउंड ऑपरेटर देने वाली ड्रीमलाइन के एक्सटेंशन की फाइल 4 माह से IAS राजीव अरूण एक्का के पास पड़ी है

Ranchi : झारखंड सरकार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग (आईपीआरडी) में 120 कांट्रेक्ट कर्मी काम करते हैं. ये कांट्रेक्ट कर्मी असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर्स (एपीआरओ), सोशल मीडिया एंड पब्लिसिटी ऑफिसर्स (एसएमपीओ), कंप्टूटर ऑपरेटर व साउंड ऑपरेटर के पद पर काम करते हैं. कॉन्ट्रैक्ट कर्मी उपलब्ध कराने का काम पिछले कई सालों से ड्रीमलाइन नामक कंपनी कर रही है. चार माह पहले फरवरी में इस कंपनी का सरकार के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया. जिसके बाद से इस कंपनी में काम करने वाले 120 कर्मियों को वेतन तक नहीं मिल रहा है. यह अलग बात है कि वह अभी भी सरकार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग के लिये काम कर रहे हैं. बताया जाता है कि कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल करने की फाइल पिछले चार माह से सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सचिव आइएएस राजीव अरूण एक्का के पास पड़ी हुई है. जानकारी के मुताबिक  कंपनी “ड्रीम लाइन’ जिसका फरवरी 2019 में आईपीआरडी के साथ एग्रीमेंट हुआ था, वह 4 फरवरी 2022 को समाप्त हो गया.  कंपनी “ड्रीम लाइन’ को आगे एक्टेंशन मिलेगा या नहीं, यह अभी तक तय नहीं हुआ है. एक्सटेंशन की फाइल विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का के पास पिछले चार माह से पड़ी है.  वहीं 120 कर्मी पिछले चार माह से बिना वेतन के काम कर रहे हैं. बता दें कि कंपनी के अधीन काम कर रहे 120 कर्मी जिलों में एपीआरओ, एसएमपीयू, कम्प्यूटर ऑपरेटर, साउंड ऑपरेटर जैसे पदों पर कार्यरत हैं. इसे भी पढ़ें - Eight">https://lagatar.in/eight-years-of-modi-government-in-2014-there-were-bjp-governments-in-seven-states-today-there-are-in-18-states/">Eight

Years of Modi Government : 2014 में सात राज्यों में थी भाजपा सरकारें, आज 18 राज्यों में हैं

चार सदस्यीय कमिटी ने एक्टेंशन देने का दिया था सुझाव

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, कंपनी “ड्रीम लाइन’ या अधीन काम कर रहे 120 कर्मियों को एक्सटेंशन मिलना चाहिए या नहीं, इसे लेकर विभाग द्वारा एक चार सदस्यीय कमिटी भी बनायी गयी थी. कमिटी ने रिपोर्ट में एक साल का एक्टेंशन देने की बात की. सुझाव की यह फाइल राजीव अरूण एक्का को दी गयी. पर चार माह बाद तक वे कुछ भी निर्णय नहीं लिये हैं.

कंपनी ने अप्रैल में मेल कर बताया, अभी तक न एक्टेंशन मिला न ही वेतन भुगतान की राशि

इसी बीच कंपनी ने 120 कर्मियों को काम जारी रखने की बात की. बकायदा जनवरी माह के वेतन का मार्च में भुगतान भी किया गया. लेकिन अप्रैल माह में सभी कर्मियों को कंपनी का एक मेल मिला. मेल में लिखा था कि अभी तक विभाग द्वारा एक्टेंशन मिलने की सूचना नहीं है. जैसे ही उन्हें विभाग द्वारा राशि मिलेगी, उनका वेतन भुगतान कर दिया जाएगा. वहीं यह भी कहा गया कि अगर विभाग द्वारा एक्सटेंशन खत्म होने की सूचना आती है, उसी तारीख से सभी कर्मियों की नियुक्तियां खत्म हो जाएगी.

कंपनी आश्वस्त है कि एक्टेंशन मिलेगा

इस बारे में कंपनी “ड्रीम लाइन” के एचआर मुकेश सिन्हा से पूरी बातों की जानकारी ली गयी. उन्होंने उम्मीद जताया है कि कंपनी को एक्टेंशन जरूर मिलेगा. उनके मुताबिक, पंचायत चुनाव के कारण एक्टेंशन को लेकर कोई फैसला नहीं है. लेकिन 30 मई के बाद इस पर फैसला हो जाएगा. झारखंड इन दिनों बेरोजगारी का जबरदस्त दंश झेल रहा है. शिक्षित युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं. सरकारी नौकरियों में नियुक्ति की स्थिति क्या है, इससे सभी वाकिफ हैं. विभागों में जो बहाली हो भी रही है, वह कॉन्ट्रैक्ट के रूप में. दूसरी तरफ आज जो कर्मी कॉन्ट्रैक्ट में कार्यरत हैं, उन्हें भी बेरोजगार करने की तैयारी हो रही है. ठीक ऐसी स्थिति सूचना एंव जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) की है. विभाग अंतर्गत कार्यरत 120 कर्मियों का भविष्य इन दिनों अंधकार में है. इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-sports-scam-case-cbi-raids-on-18-locations-in-jharkhand-bihar-and-delhi/">राष्ट्रीय

खेल घोटाला केस: झारखंड, बिहार व दिल्ली में 18 ठिकानों पर हो रही CBI रेड
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//