Search

 
 
 

रेलवे ठेका कंपनी के प्लांट पर उग्रवादियों का हमला, कहा- लेवी नहीं मिली तो लगा देंगे आग, मार देंगे गोली

 
Latehar : लातेहार के माल्हन में थ्री फेज रेल लाइन निर्माण कार्य में लगे रेलवे ठेकेदार के बैचिंग प्लांट पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया. हथियारबंद उग्रवादियों ने प्लांट में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की. साथ ही लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर गए. यहां पतरातू से टोरी के बीच रेलवे लाइन का काम चल रहा है. प्लांट के कर्मियों ने बतलाया कि रविवार की देर रात में लगभग 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी आए हुए थे. वाहनों में तोड़फोड़ की और धमकी देते हुये कहा कि संगठन को लेवी नहीं मिल रहा है. इस बार चेतावनी देकर छोड़ रहे हैं. अगर लेवी नहीं मिली तो अगली बार गाड़ियों को फूंक देंगे साथ ही मौजूद लोगों को भी गोली मार देंगे. उग्रवादियों ने जाते-जाते खुद को जेपीसी संगठन का एरिया कमांडर रोहित जी बताया. इसे भी पढ़ें- 217">https://lagatar.in/cm-handed-over-appointment-letters-to-217-ayush-doctors-said-will-give-incentives-to-those-who-do-better-work/">217

आयुष चिकित्सकों को सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- बेहतर काम करने वालों को देंगे इंसेंटिव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/naxali-1-750x536.jpg"

alt="" width="750" height="536" /> घटना के बाद कर्मियों में दहशत   घटना के बाद प्लांट में मौजूद कर्मी दहशत में हैं. कर्मियों ने घटना की जानकारी अपने मालिक को दी. सूचना मिलते ही केईसी ठेकेदार के लोगों ने लातेहार पुलिस कप्तान और चंदवा थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. कंपनी के लोगों ने चंदवा थाना में मामला दर्ज कराया है. चंदवा थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि लेवी नहीं मिलने और पुलिसिया कार्रवाई से ये लोग बौखलाये हुए हैं. बौखलाहट में ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं. उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही