Search

हुसैनाबाद के तीन स्कूलों की बदलेगी सूरत

Hydernagar (Palamu) : हुसैनाबाद के तीन स्कूलों की सूरत बदलेगी. इसको लेकर विधायक कमलेश सिंह ने पहल की है. शनिवार को उन्होंने ग्राम पोलडीह प्लस टू विद्यालय, हुसैनाबाद महिला प्लस टू विद्यालय और हैदरनगर प्लस टू विद्यालय के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया. साथ ही भाई बिगहा और बलडीहरी के कब्रिस्तान की घेराबंदी योजना का भी शिलान्यास किया. मौके पर उन्होंने कहा कि एनसीपी जात पात की राजनीति से दूर विकास की राजनीति की हिमायती है. सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का होता है. इंसानियत के रास्ते पर चलकर ही सभी का प्यार और सम्मान पाया जा सकता है. मंदिर और मस्जिद दोनों में ईश्वर का वास होता है. उनके लिए दोनों एक समान हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार शिक्षा को लेकर काम हो रहा है. विधानसभा में मॉडल स्कूल एवं नवोदय भवन का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा इस कार्यकाल में 24 ग्रामीण सड़कों का निर्माण भी कराया जा रहा है. सभी की निर्माण प्रक्रिया अंतिम चरण में है. उन्होंने आम लोगों को जात पात की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति में साथ देने का आह्वान किया है. इसे भी पढ़ें :  ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-horrific-road-accident-in-jajpur-seven-people-from-west-bengal-died/">ओडिशा

के जाजपुर में भीषण सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के सात लोगों की मौत
विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह ने कहा कि उनका परिवार शुरू से सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है. विधायक कमलेश कुमार सिंह सभी का एक समान सम्मान करते हैं. आगे कहा कि हुसैनाबाद हरिहरगंज की समस्त जनता उनके अपने परिवार के समान है. इस क्षेत्र की जनता का उत्थान और सुविधाएं उपलब्ध कराने में उनका पूरा परिवार जुटा है. यह देखने और महसूस करने की चीज है. मौके पर प्रधानाध्यापिका गंगा अग्रवाल, गुड्डू सिंह, मुखिया शाहनाज परवीन, सज्जू खान, राजू खान, विजय राम, अनूप सिंह, जाफर हवारी,रतनलाल, राजकुमार ठाकुर, विजय राजवंशी, कालिया जी, बैरिस्टर सिंह, लालू यादव, दुर्गा शर्मा, कैलाश मिश्र, मन्नान खान, आफताब आलम के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  रिम्स">https://lagatar.in/jamtara-mla-irfan-ansari-reached-rims-said-the-situation-is-very-frightening/">रिम्स

पहुंचे जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, कहा- स्थिति काफी भयावह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp