Search

 
 
 

लातेहार: हाथी के हमले में मारे गए मृतक के परिजन को मिला 60 हजार का चेक

 
Latehar: बालूमाथ वन विभाग कार्यालय परिसर में अधिकारी विजय शंकर शर्मा ने मृतक के परिजन को 60 हजार रुपए का चेक दिया. अधिकारी ने कहा कि शेष मुआवजा राशि जल्द ही मृतक के परिजन को उपलब्ध करा दी जाएगी. बता दें कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम अंतर्गत हुंडराटांड़ में बीते 14 अगस्त की रात जंगली हाथियों ने खिलावन साव के पुत्र मनोज साहू को मार दिया था. इसे लेकर ही बालूमाथ वन विभाग ने मुआवजा राशि के रूप में परिजन को चेक दिया. इस दौरान बालूमाथ प्रखंड झामुमो अध्यक्ष ऐश्वर्या उरांव, बारियातू प्रखंड बीस सूत्री सह बालूमाथ वन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, उपाध्यक्ष सुरेश गंझु और पंचायत के उप मुखिया पति राजेश उरांव समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  RSS">https://lagatar.in/dr-ilyasi-who-called-rss-chief-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation-the-sage-of-the-nation-is-getting-y-security-threats/">RSS

चीफ मोहन भागवत को राष्ट्रपिता, राष्ट्रऋषि करार देने वाले डॉ इलियासी को Y+ सुरक्षा, मिल रही हैं धमकियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही