Search

 
 
 

संताल में बाहा पर्व की धूम, तीन दिन तक चलता है त्योहार

 
Dumka: संताल परगना में इन दिनों संताल समुदाय बाहा पर्व मनाने में जुटा है. बाहा आदिवासी बहुल गांवों में हिन्दुओं के प्रमुख त्योहार होली की तरह मनाया जाता है. लेकिन यहां रंगों की जगह सिर्फ पानी का प्रयोग होता है. तीन दिनों तक चलनेवाले बाहा पर्व को लेकर संताल के लोगों में उमंग और उत्साह देखने को मिल रहा है. बाहा शब्द का अर्थ फूल होता है. ये प्रकृति और मानव के संबंधों से जुड़ा त्योहार है. देखें बाहा पर्व का वीडियो जिले के जामा प्रखंड के कुकुरतोपा गांव में दिशोम मारंग बुरु युग जाहेर आखड़ा की ओर से बाहा पर्व बहुत धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ जाहेर थान में पर्व मनाया गया. बाहा पर्व तीन दिनों का होता है. प्रथम दिन पूज्य स्थल जाहेर थान में छावनी (पुआल की छत) बनाते हैं, जिसे जाहेर दाप माह कहते हैं. दूसरे दिन को बोंगा माह कहते है. तीसरे दिन को शरदी माह कहते हैं. रविवार को बाहा पर्व का दूसरा दिन है. इसे भी पढ़ें- PLFI">https://lagatar.in/a-naxalite-arrested-with-weapons-from-khunti/40389/">PLFI

उग्रवादी लाका पाहन के दस्ते और पुलिस के बीच मुठभेड़,हथियार के साथ एक उग्रवादी गिरफ्तार
इस दिन को ग्रामीण गांव के नायकी (पुजारी) को उसके आंगन से नाच-गान के साथ जाहेर थान ले जाते हैं. वहां पहुंचने पर नायकी बोंगा दारी (पूज्य पेड़) सारजोम पेड़ (सखवा पेड़) के नीचे पूज्य स्थलों का गेह-गुरिह करते हैं अर्थात गोबर और पानी से सफाई/शुद्धिकरण करते हैं. उसके बाद उसमें सिंदूर, काजल आदि लगाया जाता है, जिसके बाद मातकोम (महवा) और सारजोम (सखुआ) का फूल चढ़ाते हैं. बाहा पर्व में जाहेर ऐरा, मारांग बुरु, मोड़ेकू-तुरुयकू धोरोम गोसाई आदि ईष्ट देवी-देवताओं के नाम पर बलि दिया जाता है.

नायकी महिला-पुरुष और बच्चे सारजोम फूल देते हैं

नायकी सभी महिला-पुरुष और बच्चों को सारजोम पेड़ (सखुआ पेड़) का फूल देते हैं. फूल ग्रहण करने पर सभी ग्रामीण नायकी को डोबोह (प्रणाम) करते है. जिसे पुरुष भक्त कान में और महिला भक्त बाल के खोपा में लगाते हैं. उसके बाद इस पावन अवसर पर गांव के नायकी सह अखड़ा के सचिव सह गुरु बाबा मंगल मुर्मू बाहा गीत के माध्यम से मानव सृष्टि कि धर्मिक कथा कही और ग्रामीणों ने टमाक, तुन्दाह आदि बजा कर बाहा नाच-गान किया जाता है. नाच-गान और प्रसादी ग्रहण करने के बाद सभी ग्रामीण नायकी को फिर से नाच-गान के साथ गांव ले जाते हैं. जहां नायकी गांव के सभी घरों में सारजोम (सखुआ) का फूल  देते हैं. प्रत्येक घर वाले नायकी के सम्मान में उसका पैर धोते हैं. फूल मिलते ही ग्रामीण एक-दूसरे पर पानी की बौछार करते हैं और इसका आनंद लेते हैं. इसे भी पढ़ें- 107">https://lagatar.in/107-year-old-woman-took-covid-vaccine-message-given-to-fight-epidemic/40369/">107

साल की महिला ने ली कोविड की वैक्सीन, महामारी से लड़ने का दिया संदेश

बाहा पर्व के तीसरे दिन ग्रामीण एक-दूसरे पर डालते हैं पानी

पर्व के तीसरे और अंतिम दिन को शरदी माह कहते हैं. इस दिन भी सभी ग्रामीण एक-दूसरे पर पानी डालते हैं. नाच-गान करते हैं और एक- दूसरे के घर जाते हैं और खान-पान करते हैं. संताल आदिवासी बाहा पर्व सृष्टि के सम्मान में मनाते हैं. इसका प्रकृति और मानव के साथ अटूट संबंध है. इसी समय सभी पेड़ों पर फूल आते हैं. बाहा का शाब्दिक अर्थ फूल होता है. इस पावन अवसर पर बालेश्वर टूडू,सोनोत मुर्मू, सग्राम टुडू, बुधन टुडू, बारिश मुर्मू,नोरेन मुर्मू,पालटन मुर्मू, लुखिन मुर्मू, लुखिराम मुर्मू, विलियम मुर्मू, सोनेलाल मुर्मू,दिलीप मुर्मू, बुधराय मुर्मू, गिरीश मुर्मू, निलमुनी हेम्ब्रोम, रसमती किस्कू, मिनी मरांडी, सुकुरमुनी मुर्मू, मोनी टुडू, एलिजाबेद हेम्ब्रोम, सुनीता टुडू, मोनिका हांसदा, सुनीता सोरेन, मर्शिला हेम्ब्रोम, सोनोती मुर्मू, जोबा टुडू, विवेक मुर्मू, राजू मुर्मू, रुबिलाल मुर्मू, सिकंदर मुर्मू, अजित मरांडी के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- असंवैधानिक">https://lagatar.in/it-is-unconstitutional-to-discuss-the-agricultural-laws-passed-by-the-parliament-in-the-house-babulal/40374/">असंवैधानिक

है संसद से पारित कृषि कानूनों पर सदन में चर्चा करना- बाबूलाल
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही